जीवन को सरस बनाता है हास्य रस

On

मानव  जब जीवन की एकरसता से ऊब जाता है, तब मनोरंजन चाहता है। मनोरंजन के माध्यम से वह हंसना चाहता है। जब काम करते करते मस्तिष्क थक जाता है, तब वह मनोविनोद चाहता है जो उसे हास्यरस प्रदान करता है। मानव दिनभर की थकावट को भूलकर जब मित्र मंडली के साथ बैठकर कुछ गपशप करता […]

मानव  जब जीवन की एकरसता से ऊब जाता है, तब मनोरंजन चाहता है। मनोरंजन के माध्यम से वह हंसना चाहता है। जब काम करते करते मस्तिष्क थक जाता है, तब वह मनोविनोद चाहता है जो उसे हास्यरस प्रदान करता है।

मानव दिनभर की थकावट को भूलकर जब मित्र मंडली के साथ बैठकर कुछ गपशप करता है और कहकहे लगाता है तो वह फिर से तरोताजा हो जाता है। उसे ऐसा महसूस होता है जैसे उसने दिनभर कोई श्रम किया ही नहीं था।

हास्य रस मानव को ऐसा प्राकृतिक विटामिन प्रदान करता है जिसकी तुलना मानव निर्मित कृत्रिम विटामिन कदापि नहीं कर सकते। यदि कोई भी मनुष्य उस प्रवृत्ति का है, न किसी से बात करता है, न कभी हंसता है तो लोग उससे बात करना भी पसंद नहीं करते हैं।

उसके मित्र भी नहीं के बराबर होते हैं जबकि हंसोड़ व्यक्ति के अनगिनत मित्र होते हैं। उदास रहने का भी मानव के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वह निराशावादी हो जाता है। हास्य मनुष्य की दैनिक आवश्यकता है। हंसने से मानव के शरीर से रक्त संचार होता है। रक्त की गति में तीव्रता आ जाती है। एकाकी व्यक्ति न हंस सकता है, न मनोरंजन कर सकता है। ऐसी अवस्था में हास्य रस की रचनाएं व्यक्ति का मनोरंजन कर सकती हैं।

वर्तमान समय में हिंदी साहित्य में हास्य रस का तेजी से संचार हुआ है। हास्य रस में असंख्य कविताएं, कहानी, नाटक, उपन्यास आदि लिखे गये हैं। रेडियो एवं टेलीविजन में हास्य रस के नाटक,  गीत, फिल्में और अन्य कार्यक्रम सुनाये एवं दिखाये जाते हैं।
मानव के निराशामय जीवन को हास्य रस आशामय बनाता है। इसके प्रभाव से मानव कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करता हुआ जीवन के दुर्गम पथ पर बढ़ता जाता है। हास्य मनुष्य को समस्त व्यथाओं से दूर ले जाता है। हास्य मानव के लिए विटामिन से भी अधिक प्रभावशाली है।

चिंताग्रस्त व्यक्ति जो कभी नहीं हंसते हमेेशा उदास बने रहते हैं। उनका स्वास्थ्य कभी ठीक नहीं रहता। जिस प्रकार मनुष्य दिन में एक दो बार व्यायाम करते हैं उसी प्रकार दिन में कम से कम चार या छ: बार खूब जोर से खिलखिलाकर हंसना चाहिए और हंसने के लिए हास्य रस की कविताओं, चुटकलों, लेखों और कहानियों को पढऩा चाहिए। इसके अतिरिक्त रेडियो, दूरदर्शन और फिल्मों में भी हास्य रस की सामग्री की बहुतायत होती है, अत: इन्हें सुनना और देखना चाहिए ताकि मन प्रसन्नता से भर उठे।

हास्य रस का समाज की कुप्रथाओं को दूर करने में भी विशेष योगदान रहा है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं और बुराइयों का हास्य रस द्वारा बार-बार मजाक उड़ाया जाता है। मनुष्य की बुरी आदतों को दूर करने में भी हास्य रस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि हास्य रस मानव के नीरस जीवन को खुशहाल बनाता है और उनके दुख एवं चिंताओं को दूर कर उसे जीने की प्रेरणा देता है। सचमुच हास्य रस जीवन के लिए विटामिन की तरह शक्तिदायक एवं प्रभावशाली है।
-सुनील परसाई

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

शामली: पाबंदी के बाद भी ईंट भट्टा चलाने का आरोप, मालिक बोला- साझीदारी टूटी तो कर रहा ब्लैकमेल

शामली: उत्तरप्रदेश के जनपद शामली के रहने वाले एक व्यक्ति ने भट्टा मालिक पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की पाबंदी लगाने...
शामली 
शामली: पाबंदी के बाद भी ईंट भट्टा चलाने का आरोप, मालिक बोला- साझीदारी टूटी तो कर रहा ब्लैकमेल

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कनाडा में भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, खाड़ी देशों में फंसे...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह

मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश