एंकल मूवमेंट: जोड़ों की अकड़न दूर कर बैलेंस सुधारे, यहां समझें टेक्नीक

On

 नई दिल्ली। घर या ऑफिस में कुर्सी पर घंटों एक ही पोस्चर पर बैठे रहने या अनियमित दिनचर्या की वजह से पीठ, कमर, कंधों और टखनों में जकड़न और दर्द आम समस्या बन गई है। छोटी-छोटी एक्सरसाइज से शरीर के लचीलापन और रक्त संचार में सुधार हो सकता है। टखनों की सरल मूवमेंट (एंकल मूवमेंट) ऐसी ही एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए इस व्यायाम को मात्र 3-5 मिनट में किया जा सकता है। यह टखनों, पैरों में खून का बहाव बढ़ाता है, अकड़न दूर करता है और पूरे शरीर का बैलेंस बेहतर बनाता है। घर या ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे भी इसे आसानी से किया जा सकता है।

ब्रोंकियल अस्थमा: जानिए सांसों की तकलीफ से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय  ये भी पढ़ें  ब्रोंकियल अस्थमा: जानिए सांसों की तकलीफ से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, टखनों (एंकल) की आसान गतिविधियां मात्र कुछ मिनटों में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। ये आसान टेक्नीक खासकर उन लोगों के लिए और भी फायदेमंद है, जो लंबे समय तक बैठे या खड़े रहते हैं। टखनों की ये मूवमेंट्स अकड़न कम करती हैं, पैरों के जोड़ों को सही करती और पूरे शरीर का बैलेंस सुधारती है।

स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, आहार में शामिल करने के मिलेंगे ये फायदे  ये भी पढ़ें  स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, आहार में शामिल करने के मिलेंगे ये फायदे

नियमित अभ्यास से टखनों की रेंज ऑफ मोशन बढ़ती है, जिससे चलना-फिरना आसान होता है, गिरने का खतरा कम होता है और रोजमर्रा के कामों में सुविधा मिलती है। एंकल मूवमेंट की टेक्नीक भी आसान है। यह व्यायाम खड़े होकर आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए दोनों पैरों को एक साथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। शरीर को संतुलित रखें और हाथों को कमर पर या साइड में रखें। दाएं पैर को थोड़ा आगे की ओर खींचें और जमीन से लगभग 9 इंच (लगभग 22-25 सेमी) ऊपर उठाएं।

होली व्यंग्य:  होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन  में…   बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से ये भी पढ़ें  होली व्यंग्य: होली खेल रहे दढियल,’इंडी’ गलियन में… बोलो भैया शान से, नंग बड़े भगवान से

पैर को हल्के से ऊपर-नीचे (पॉइंट और फ्लेक्स) करें, फिर दाएं-बाएं घुमाएं। इसके बाद पैर को गोल-गोल घुमाएं। पहले क्लॉकवाइज फिर एंटी-क्लॉकवाइज में 5-10 बार करें। इस दौरान गति धीमी और नियंत्रित रखें। यह अभ्यास मात्र 3-5 मिनट में पूरा हो जाता है। इसे सुबह उठते ही या दिन में कभी भी कर सकते हैं। शुरुआत में अगर संतुलन में दिक्कत हो तो दीवार या कुर्सी का सहारा लें। इससे टखनों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रक्त संचार बढ़ने से पैरों में थकान और सूजन कम होती है। जोड़ों की लचीलापन बढ़ती है, जिससे घुटनों और कूल्हों पर भी कम दबाव पड़ता है। बैलेंस बेहतर होने से बुजुर्गों में गिरने का जोखिम घटता है। 

Views: 50

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो टिंडे की खेती आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती...
कृषि 
टिंडे की खेती से 45 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में अच्छी पैदावार से किसानों को लाखों का मुनाफा

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहाँ भारतीय किसान...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में किसान यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला कंकाल, प्रेमी गिरफ्तार

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम