बालों को धोने का सही तरीका

On

-अर्पिता तालुकदार


बालों की नियमित रूप से सफाई न करना बालों संबंधी अनेक समस्याओं को जन्म देता है। बालों को साफ
सुथरा रखकर ही बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बालों में नियमित शैम्पू
करने से बाल साफ रहते हैं और उनमें किसी प्रकार की समस्याएं भी पैदा नहीं होती।
बालों में शैम्पू करने से केवल बाल ही साफ नहीं होते बल्कि सिर की त्वचा पर जमी खुश्की की परतें,
प्रसाधनों की जमी परत और अनावश्यक तेल भी दूर हो जाता है। शैम्पू के मसाज से सिर की त्वचा में

और पढ़ें यंग और क्यूट दिखने के लिए

रक्त संचार बढ़ जाता है जिससे त्वचा के नीचे बालों की जड़ों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। शैम्पू से
पूर्ण लाभ तभी मिल सकता है जब ठीक तरीकेे से शैम्पू किया जाय तथा शैंपू का चयन बालों के
अनुसार किया गया हो।
हमेशा जड़ी-बूटियों के योग से निर्मित हल्का शैम्पू ही खरीदना चाहिए। ऐसा शैम्पू बालों केे लिए हितकर
होता है। तेज रसायनयुक्त शैम्पू बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। शैम्पू को हल्का होने के सथ असरदार
भी होना चाहिए। ऐसा शैम्पू आसानी से सिर पर जमी गंदगी, अनावश्यक तेल तथा मृत कोशिकाओं को
हटा देता है तथा सिर की त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
वैसे तो बालों को प्रतिदिन धोने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन जब बाल गंदे लगें या लगे कि बालों को धोना
जरूरी है तो बालों को जरूर धोएं। बाल धोने के लिए हल्के (मृदु) शैम्पू का इस्तेमाल करें। शैम्पू का
इस्तेमाल रोज बालों को धोने के लिए न करें क्योंकि शैम्पू त्वचा से प्राकृतिक तेल को हटा देता है। यदि
आपके बाल शुष्क हैं तो उन्हें सप्ताह में एक बार धोएं या जब जरूरत हो, तभी धोएं। सामान्य बालों को
एक सप्ताह में दो बार धोया जा सकता है। जरूरत होने पर एक दिन छोड़कर भी उन्हें धोया जा सकता
है।
बालों में शैम्पू करने के लिए खारे जल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि खारे पानी में घुले
कैल्शियम, मैग्नीशियम लवण व अन्य खनिज शैम्पू को गाढ़ा और चिपचिपा बना देते हैं जिसके कारण
धोने पर शैम्पू बालों में रह जाता है। शैम्पू के बालों में रह जाने से बाल रूखे व बेजान दिखलाई देते हैं
तथा बाल उलझ भी जाते हैं।
यदि खारे पानी से ही बाल धोना पड़े तो निम्न विधि से उसका खारापन दूर कर लें। एक बाल्टी खारे पानी
में 2-3 चुटकी सोडियम कार्बोनेट (वाशिंग सोडा) मिला दें। इससे पानी का खारापन दूर हो जाएगा। बालों
को साबुन से कभी नहीं धोएं अन्यथा उस के तेज रसायन बालों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा देंगे
और बाल रूखे व बेजान हो जाएंगे।
शैम्पू करने से पहले बालों में कंघी जरूर करनी चाहिए। बालों में कंघी कर लेने से धोते समय वे उलझेंगे
नहीं तथा त्वचा के नीचे की तेल ग्रंथियां सक्रिय हो जाएंगी। यदि बालों में कलर करने जा रही हैं तो
बालों में ब्रश न करें। पहले बालों में कंघी या बु्रश करने से तैलीय ग्रंथियों से निकले तेल बालों पर रंग
चढ़ने नहीं देते। तैलीय बालों में शैम्पू करते समय शैम्पू में झाग बनाते समय ज्यादा पानी नहीं मिलाना
चाहिए। यह तेल को काटने में सहायक है।
तैलीय बालों को धोने से पहले उसमें कंघी जरूर कर लेना चाहिए। इससे अनावश्यक तेल बाहर निकल
आता हैं। शैम्पू करने से पहले बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे बालों में गंदगी जम जाती है
और बालों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती। शैम्पू के बाद बालों को ठीक तरह से धो लेना चाहिए
ताकि बालों में शैम्पू लगा न रह जाए। बालों में शैम्पू रह जाने से बालों में खुश्की और रूसी हो जाती
है।
अच्छी तरह बालों को धो लेने के बाद बालों को फिर ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे रोम छिद्र बंद हो
जाते हैं औैर त्वचा में रक्त संचार बढ़ जाता है। बालों को चौड़े दांतों वाले ब्रश से सुलझा लेना चाहिए।
इससे बाल आसानी से सुलझ जाएंगे और सुलझाते समय कम से कम बाल टूटेंगे। (उर्वशी)

और पढ़ें सेहत के लिए घातक है ‘सोशल ड्रिंकिंग’

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक सर्राफा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच

   वाराणसी। वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है जहां मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक खास...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच