शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए ये तीन आसन ही काफी

On
School Ad

 नई दिल्ली। योगासनों को दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक और मानसिक समस्याओं को बाय-बाय किया जा सकता है। इसकी शुरुआत आप तीन सरल आसनों के अभ्यास से कर सकते हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय तीन सबसे आसान और फायदेमंद आसन सुझाता है। इनमें ताड़ासन, वज्रासन और भुजंगासन शामिल हैं। ये तीनों आसन घर में कहीं भी किए जा सकते हैं। रोजाना मात्र 10 से15 मिनट देने से शरीर में लचीलापन आता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मन को शांति मिलती है। योग एक्सपर्ट अभ्यास का सही तरीका भी बताते हैं। ताड़ासन सबसे आसान और सबसे प्रभावशाली शुरुआती आसन है। इसके लिए दोनों पैर जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं।

हाथों को ऊपर उठाकर उंगलियां आपस में मिलाएं और पूरा शरीर ऊपर की ओर खींचें। एड़ियां हल्की उठाएं और सांस सामान्य रखें। यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है, कद बढ़ाने में मदद करता है, पूरे शरीर में खून का संचार बेहतर करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। सुबह खाली पेट करें तो सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। वज्रासन का अभ्यास खाना खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। इसके लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं। दोनों घुटने आपस में जुड़े रहें, हाथ जांघों पर रखें और पीठ-गर्दन सीधी। आंखें बंद करके 5-10 मिनट तक शांत बैठें। यह आसन पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, घुटनों को मजबूत बनाता है, कमर दर्द में राहत देता है और ध्यान के लिए सबसे अच्छी स्थिति प्रदान करता है। रोजाना करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।

सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान  ये भी पढ़ें  सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान

भुजंगासन के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथ कंधों के पास जमीन पर रखें। सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं, सिर पीछे की ओर झुकाएं और नजरें छत की ओर रखें। 15-20 सेकंड तक रुकें फिर धीरे से नीचे आएं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, तनाव दूर करता है और फेफड़ों को खोलकर सांस लेने की क्षमता बढ़ाता है। कब्ज और थकान में भी बहुत आराम मिलता है। इन तीन आसनों से योग की मजबूत नींव पड़ती है। शुरुआत में धीरे-धीरे करें, सांस पर ध्यान दें और नियमितता बनाए रखें। शुरुआत में योग एक्सपर्ट की देखरेख में ही अभ्यास करना चाहिए।

पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज ये भी पढ़ें  पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में मंगलवार को उस...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
 ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम