मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज भोपा रोड स्थित एस.डी. कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं की भारी भीड देखने को मिली।
मिली जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 'युवा सम्मेलन मेंं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री बंसत त्यागी, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चौ. कार्तिक काकरान, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, सुधीर खटीक, सचिन त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चां रोबिन सिंह तोमर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक रहेजा, श्याम रहेजा, जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, राहुल चौहान, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक पंडित ऋषभदेव शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक एवं युवा भाजपा नेता कृत्यांश खटीक, यश गोयल बोपाडा, आदेश शर्मा, निखिल शर्मा, अनुराग शर्मा, निकुंज सिंघल, प्रशांत गौतम, छात्र नेता विशु मलिक पीनना, आर्यन मान पचैंडा, विक्रांत नामदेव, दिनेश पाल, विशाल कश्यप, रजत भारद्वाज के अलावा पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर सभी गद्गद नजर आये तथा मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों ने आयोजकों की पीठ थपथपाई।