मुजफ्फरनगरः “बाल विवाह अपराध है, जीवन को करता बर्बाद” के नारे के साथ बालिकाओं ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा, ब्लॉक शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने “बाल विवाह नहीं करेंगे, न करने देंगे” की शपथ ली।

शपथ लेने वाली बालिकाओं को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया, जिससे उनके उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें 02 वर्ष की सजा, 01 लाख रुपये का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। साथ ही यह भी बताया गया कि भारत में विवाह हेतु लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष निर्धारित है।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए बालिकाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं स्थानीय पुलिस को सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः अपहरण के मामले में 14 साल बाद इंसाफ, आरोपी नौशाद को उम्रकैद

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजुला, अध्यापक मीनाक्षी, अंजली, काजल एवं छात्रा आतिका का विशेष सहयोग रहा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' मुरादाबाद के लाखों उपभोक्ताओं के लिए वरदान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

मानव सभ्यता के इतिहास में सांप को हमेशा से एक रहस्यमय और शक्तिशाली जीव माना गया है। धर्म-ग्रंथों से लेकर...
Breaking News 
सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज़ डे' के साथ जोरदार ढंग से हुई है, लेकिन इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

मुजफ्फरनगर पालिका में 'अपनों' की बगावत या 2027 की बिसात?: कपिल देव बनाम गौरव स्वरूप की जंग में उलझे सभासद

मुजफ्फरनगर- नगर पालिका परिषद में पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के सभासदों द्वारा भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पालिका में 'अपनों' की बगावत या 2027 की बिसात?: कपिल देव बनाम गौरव स्वरूप की जंग में उलझे सभासद

बुढाना नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 45 करोड़ का 'विकासोन्मुखी' बजट सर्वसम्मति से पारित

बुढाना। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढाना नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 45 करोड़ का 'विकासोन्मुखी' बजट सर्वसम्मति से पारित

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' मुरादाबाद के लाखों उपभोक्ताओं के लिए वरदान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज़ डे' के साथ जोरदार ढंग से हुई है, लेकिन इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी: पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना 'क्रूरता'; बिना सबूत अवैध संबंधों का आरोप लगाना 'मानसिक हत्या'

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों को लेकर एक ऐतिहासिक और कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी: पति के चरित्र पर कीचड़ उछालना 'क्रूरता'; बिना सबूत अवैध संबंधों का आरोप लगाना 'मानसिक हत्या'

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

संभल। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल में 2027 के विधानसभा चुनाव से...