मुजफ्फरनगरः ईपटा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता को जीएसटी समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। इंडियन पेंट्स ट्रेड एसोसिएशन (ईपटा) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता को जीएसटी से संबंधित Grievance Redressal Committee (GRC) उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित किया गया है। यह नामांकन मुख्य आयुक्त कस्टम केंद्रीय जीएसटी द्वारा किया गया है। संजय गुप्ता "गुप्ता पेंट्स, वकील रोड" के संचालक हैं और पेंट व्यापार से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर ईपटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार महेश्वरी सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संजय गुप्ता को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि संजय गुप्ता अपने अनुभव व समर्पण से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएंगे और उनके हितों की रक्षा करेंगे।
संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सक्रियता से करेंगे और जीएसटी से जुड़ी जमीनी समस्याओं को सही मंच पर रखकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।