साबरकांठा (गुजरात)। प्रांतिज तालुका के सलाल इलाके में नकली और जहरीला दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। लोकल क्राइम ब्रांच ने छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 71 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया और पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, मुख्य आरोपी और फैक्ट्री का मालिक फरार है।
जानकारी के अनुसार, सलाल इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित श्री सत्या डेयरी प्रोडक्ट्स नामक फैक्ट्री में मिल्क पाउडर के साथ कॉस्मेटिक सोडा, पामोलिन ऑयल, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया का इस्तेमाल कर नकली दूध बनाया जा रहा था। यह दूध पाउच में पैक कर गांवों और दूर-दराज के इलाकों में बेचा जा रहा था।
ये भी पढ़ें भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन गुप्त सूचना मिलने पर लोकल क्राइम ब्रांच ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन और एफएसएल की टीम के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने फैक्ट्री से सभी संदिग्ध सामग्री जब्त की और जांच शुरू कर दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्लांट ऑपरेटर जितेंद्रकुमार विट्ठलभाई पटेल, कर्मचारी सचिनकुमार रमनजी मकवाना, करणकुमार कलाजी परमार, अजयसिंह रामसिंह परमार और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस मुख्य आरोपी राकेश पटेल को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांगसाबरकांठा जिले में यह नकली और जहरीले दूध बनाने वाली दूसरी घटना है। खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान को खतरे में डालने वाली इस काले धंधे को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

टिप्पणियां