जीएसटी 2.0 सुधार से सस्ता होगा राशन, किसानों और MSME को भी मिलेगा फायदा- पीएम मोदी

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि नए जीएसटी सुधार केवल तकनीकी बदलाव नहीं हैं, बल्कि जीवन, व्यापार और निवेश में सुगमता को बढ़ाने के लिए साहसिक कदम हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नए जीएसटी सुधार रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों और पैकेजिंग पर टैक्स कम करके किराने के सामान को ज्यादा किफायती बनाते हैं और एमएसएमई को बढ़ावा देते हैं। साथ ही, इससे किसानों को भी समर्थन मिलता है और भारत की वैश्विक खाद्य प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार होता हैं।

और पढ़ें एशिया कप में पांगी की बेटी का जलवा: तलवारबाजी में जिया शर्मा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

और पढ़ें "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कड़ा मुकाबला"

" प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा जीएसटी 2.0 सुधारों पर लिखे गए एक आर्टिकल पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बयान दिया। नए जीएसटी सुधार त्योहारी सीजन से ठीक पहले 22 सितंबर से लागू होंगे और देश भर के बाजारों में बिकने वाली 90 प्रतिशत से ज्यादा वस्तुओं की कीमतों को कम करेंगे। केंद्रीय मंत्री पासवान ने आर्टिकल में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिवाली तक अगली पीढ़ी के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का वादा किया था।

और पढ़ें गयाजी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पिंडदान-तर्पण, जिला प्रशासन अलर्ट

22 सितंबर से, यह वादा देशभर के किराने के बिलों में दिखाई देगा।" आर्टिकल में बताया गया कि अल्ट्रा हाई टेम्परेचर मिल्क, पैकेज्ड पनीर और सभी आम भारतीय ब्रेड पर 0 प्रतिशत जीएसटी है। बिस्कुट, नमकीन, नाश्ते के अनाज और कॉफी सहित अधिकांश प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी है, जिसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों को किफायती बनाना, स्पष्ट वर्गीकरण और दर की निश्चितता प्रदान करना, और उद्योगों को पैमाने और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देना है।

आर्टिकल में आगे कहा गया है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि ये बदलाव ऐसे समय में आ रहे हैं जब भारत का खाद्य क्षेत्र बढ़ती आय, शहरीकरण और युवा, स्वास्थ्य और सुविधा चाहने वाली आबादी के कारण ऐतिहासिक विस्तार में प्रवेश कर रहा है। इन सुधारों का लाभ परिवारों को तुरंत मिलेगा। विभिन्न जरूरी वस्तुओं पर 0 प्रतिशत या 5 प्रतिशत का टैक्स परिवारों को स्वच्छता या पोषण से समझौता किए बिना मासिक खर्च कम करता है। रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों पर कम अप्रत्यक्ष कर से हर महीने ज्यादा खर्च करने लायक आय बचती है।

जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा कीमतों को समायोजित करती है, उपभोक्ता आधुनिक दिनचर्या के अनुकूल फोर्टिफाइड, रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट विकल्पों में ज्यादा उम्मीद कर सकते हैं। जीएसटी में कमी से एमएसएमई और किसानों को भी फायदा होगा। खाद्य प्रसंस्करण किसानों की आय को देश के पोषण से जोड़ता है। चिराग पासवान ने कहा कि किफायती प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ दूध, अनाज, फलों और मसालों की साल भर की खरीद को बढ़ाते हैं, बर्बादी को कम करते हैं और बेहतर मूल्य प्राप्ति में मदद करते हैं। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

यह हरी पत्तेदार फसल किसानों को कम लागत में देती है बड़ा मुनाफा, बाजार में सालभर रहती है जबरदस्त मांग

आज हम आपके लिए एक ऐसी खेती की जानकारी लेकर आए हैं जो किसानों को कम लागत में शानदार मुनाफा...
कृषि 
यह हरी पत्तेदार फसल किसानों को कम लागत में देती है बड़ा मुनाफा, बाजार में सालभर रहती है जबरदस्त मांग

Honda Activa 6G 2025: GST कट के बाद और भी सस्ती, देखें नए फीचर्स और परफॉर्मेंस

अगर आप शहर में आरामदायक और स्टाइलिश सवारी का मजा लेना चाहते हैं तो Honda Activa 6G आपके लिए बेस्ट...
ऑटोमोबाइल 
Honda Activa 6G 2025: GST कट के बाद और भी सस्ती, देखें नए फीचर्स और परफॉर्मेंस

Hero Splendor Plus 2025: GST कट के बाद और भी किफायती, जानिए इंजन, माइलेज और खासियत

अगर आप भी डेली ऑफिस जाते हैं या रोजमर्रा की सवारी के लिए एक भरोसेमंद बाइक की तलाश कर रहे...
ऑटोमोबाइल 
Hero Splendor Plus 2025: GST कट के बाद और भी किफायती, जानिए इंजन, माइलेज और खासियत

2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

अगर आप भी एक ऐसी सस्ती और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा...
ऑटोमोबाइल 
2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन वर्ष की सजा और 30 हजार रूपए के अर्थदंड से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9 व कक्षा 11 समेत वर्ष 2026...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी

सहारनपुर। साइबर ठग ने दो लोगों से 40 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठग ने नकुड क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी