गयाजी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पिंडदान-तर्पण, जिला प्रशासन अलर्ट

On

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष महासंगम 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गयाजी पहुंचेंगी। वे गयाजी में पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक पिंडदान और तर्पण का कर्मकांड संपन्न करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर गयाजी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है। 

 

और पढ़ें भारत-अमेरिका के बीच आज होगी ट्रेड डील पर बात, टैरिफ बम से मिलेगी राहत ?

और पढ़ें कर्नाटक के आलंद में 6,018 वोट फर्जी तरीके से डिलीट - राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन और प्रस्थान एक ही रूट से होगा। वे गयाजी एयरपोर्ट से डोभी-गयाजी मुख्यमार्ग होते हुए पांच नंबर गेट बाइपास, घुघड़ी ताड़ बाइपास, नारायणीपुल और बंगाली आश्रम के रास्ते विष्णुपद मंदिर तक पहुंचेंगी। वे फल्गु नदी के देवघाट में पिंड अर्पित करेंगी और विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों को नमन करेंगी।

और पढ़ें पीएम मोदी को मिला विश्वभर से प्यार- राहुल गांधी, नेतन्याहू, योगी ने कहा हैप्पी बर्थडे मोदी

 

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रास्ते में पड़ने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिनमें दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, पांच नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक, चांद चौरा चौराहा से बंगाली आश्रम और घुघड़ी ताड़ बाइपास पर परिचालन बंद रहेगा। इन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

 

सिटी पब्लिक स्कूल, भूसंडा मोड़, मानपुर सीताकुंड, मानपुर पुल हनुमान मंदिर, घुघरीताड़, केन्दुई रोड, गोदावरी रोड, महावीर कॉलेज, एयरपोर्ट मोड़, बंगाली आश्रम मोड़, दोमुहान, धनावां मोड़ आदि स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दे दिया है और सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पितृपक्ष मेला के दौरान पहले ही लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच चुके हैं, इसलिए दर्शनार्थियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ ज़िला कोर्ट ने मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के ख़िलाफ़ एक बड़ा कदम उठाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

शाहपुर। क्षेत्र का ऐतिहासिक गाँव सोरम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। गाँव के प्रतिभाशाली अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

यूपी में बनेगा एक और एक्सप्रेस वे,शामली से होगा शुरू,20 जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार जारी है। अब यूपी को एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने जा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली 
यूपी में बनेगा एक और एक्सप्रेस वे,शामली से होगा शुरू,20 जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण

Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

अगर आप हमेशा से यह सोचते थे कि काश एक मजबूत और सुरक्षित SUV आपकी भी हो लेकिन बजट की...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Suzuki Victoris LXi: 10 लाख से कम कीमत में कंपनी की पहली 5-स्टार सेफ्टी SUV शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ

सितंबर में फसल लगाओ नवंबर तक फसल तैयार, किसानों को दिलाएगी दोगुना फायदा, जानिए इस सब्जी की खेती के बारे में

अगर आप किसान हैं और खेती से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन जानकारी...
कृषि 
सितंबर में फसल लगाओ नवंबर तक फसल तैयार, किसानों को दिलाएगी दोगुना फायदा, जानिए इस सब्जी की खेती के बारे में

उत्तर प्रदेश

देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन वर्ष की सजा और 30 हजार रूपए के अर्थदंड से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9 व कक्षा 11 समेत वर्ष 2026...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी

सहारनपुर। साइबर ठग ने दो लोगों से 40 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठग ने नकुड क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी