मल्लिकार्जुन खड़गे ने की रायबरेली घटना की निंदा, बोले-यह सामाजिक न्याय के खिलाफ अपराध

On

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी की ओर से एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर उन्होंने इस घटना को संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ अपराध बताया।

 

और पढ़ें अब युद्ध मैदान से पहले डेटा और एल्गोरिदम में लड़ा जाता है- राजनाथ सिंह

और पढ़ें कफ सिरप से बच्चों की मौत: सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल, सीबीआई जांच की मांग

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए संयुक्त वक्तव्य का पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि रायबरेली में दलित युवक की हत्या निंदनीय है। यह घटना देश के संविधान का अपमान है, जो सभी नागरिकों को समानता और सुरक्षा का अधिकार देता है। यह दलित समुदाय के खिलाफ अपराध होने के साथ-साथ पूरे समाज पर कलंक है। पार्टी ने कहा कि देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

और पढ़ें एनसीआर में मौसम का बदलाव: तापमान में गिरावट और हवा की गुणवत्ता में सुधार

 

चाहे हाथरस और उन्नाव में महिलाओं पर अत्याचार, रोहित वेमुला की हत्या, मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पर यूरिन करने की अमानवीय घटना, ओडिशा और मध्य प्रदेश में दलितों की पिटाई या फिर हरियाणा के पहलू खान और उत्तर प्रदेश के अखलाक की हत्या हो, ये सभी मामले समाज और प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाते हैं। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि 2014 के बाद से मॉब लिंचिंग, बुलडोजर की कार्रवाई और भीड़तंत्र जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जो किसी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हैं। हरिओम की हत्या हमारे समाज की नैतिकता पर सवाल उठाती है।

 

कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के सपनों के भारत की बात की, जो सामाजिक न्याय, समानता और संवेदना पर आधारित है। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और मानवता ही एकमात्र रास्ता है। संयुक्त वक्तव्य में लोगों से अपील की गई कि वे इस तरह के अन्याय के खिलाफ एकजुट हों। कांग्रेस वंचित और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने मांग की कि हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रायबरेली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी का संयुक्त वक्तव्य जारी कर रायबरेली की घटना की निंदा की। राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं, बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।

 

आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब, हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है और जिसकी जिंदगी सस्ती समझी जाती है।" उन्होंने कहा, "देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जहां संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है और इंसाफ की जगह डर ने। मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं।" 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भले ही...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

बिलासपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

   मेष : लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सास...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में श्मशान घाट पर हो रही अजीबोगरीब घटनाओं से ग्रामीणों में ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर कानपुर और बरेली में भड़की हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय