देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई

नयी दिल्ली। देशभर में राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुबह सात […]
नयी दिल्ली। देशभर में राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से ज्यादा टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,843 हो गए हैं और इसी अवधि में 1091 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,525 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.81 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 13 राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे मे एक सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़क 11 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,889 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर बरकरार है।
केरल में 07 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,248 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,280 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां