तुर्की-सीरिया से लौटी राहत टीमों से मिले प्रधानमंत्री, उनके प्रयासों को सराहा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया में ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत बचाव और राहत कार्यो में शामिल हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य संगठनों के सदस्यों के साथ बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। एनडीआरएफ टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि […]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया में ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत बचाव और राहत कार्यो में शामिल हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य संगठनों के सदस्यों के साथ बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। एनडीआरएफ टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में भारत ने आत्मनिर्भर के साथ-साथ एक निस्वार्थ देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दलों ने मानवता की सेवा की है और देश को गौरवान्वित किया है।
भारत उन पहले कुछ देशों में शामिल था, जिन्होंने भारी भूकंप आने के कुछ घंटों के भीतर प्रभावित देशों में बचाव दलों को भेजा था। 6 फरवरी को तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पड़ोसी सीरिया को भी प्रभावित किया था। अब तक इसमें 45 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आगाज: पीएम मोदी बोले- एआई से होगा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'पीएमओ ने 6 फरवरी को ही एक बैठक की थी और उसके तुरंत बाद ऑपरेशन दोस्त के तहत बचाव और राहत दलों को तुर्की और सीरिया भेजा गया था। राहत सामग्री के अलावा, भारत ने तुर्की और सीरिया के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 250 सैन्य कर्मियों के अलावा मोबाइल अस्पताल और विशेष बचाव दल भेजा था।
ये भी पढ़ें सुरक्षा में बड़ी सेंध ! आरएस पुरा निगरानी गृह से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद 3 कैदी फरारमोदी ने बचाव कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब भी कोई संकट आता है तो भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहता है। हम दुनिया को परिवार मानते हैं और संकट में किसी भी सदस्य की तुरंत मदद करना अपना कर्तव्य समझते हैं।”
150 से अधिक विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों के साथ एनडीआरएफ की तीन आत्मनिर्भर टीमों के साथ-साथ एक डॉग स्क्वायड और विशेष वाहनों को भी तुर्की भेजा गया था। आपातकालीन दवाएं, उपकरण और चिकित्सा सामग्री भी सीरिया भेजी गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां