शामली में शिक्षा स्तर गिरने पर चिंता, वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने CM को भेजा ज्ञापन

शामली। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में गिरते शिक्षा स्तर को लेकर वित्तविहीन विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम शामली के माध्यम से भेजा है। ज्ञापन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा विद्यालयों को राहत देने हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी सीमित संसाधनों में शिक्षा का दायित्व निभा रहे हैं, लेकिन उनके लिए अब तक कोई ठोस सेवा नियमावली या नियमित मानदेय की व्यवस्था नहीं है। सरकार से मांग की गई है कि इनके लिए मासिक मानदेय, शिक्षक सम्मान निधि अथवा वेतन की व्यवस्था की जाए, जिससे उनका जीविकोपार्जन सुनिश्चित हो सके। बताया गया कि यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले लगभग 95 प्रतिशत छात्र गरीब परिवारों से आते हैं। मान्यता की शर्तों में अत्यधिक वृद्धि के कारण विद्यालयों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। इससे शिक्षा महंगी होती जा रही है और गरीब बच्चों के शिक्षा से वंचित होने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में मान्यता नियमों को पूर्व की भांति सरल करने की मांग की गई है।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश में दी जा रही मात्र 450 रुपये मासिक शुल्क प्रतिपूर्ति को अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाकर कम से कम 2000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इसके साथ ही स्कूल बसों की अवधि एनसीआर में 10 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने तथा स्कूल बसों को टोल टैक्स से मुक्त रखने की भी मांग रखी गई है।

शामली पुलिस ने होलिका दहन और होली 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की ये भी पढ़ें  शामली पुलिस ने होलिका दहन और होली 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की

ज्ञापन में विद्यालयों को गृह कर एवं जल कर से मुक्त रखने तथा बिजली कनेक्शन को वाणिज्यिक श्रेणी से घरेलू श्रेणी में परिवर्तित करने की भी मांग की गई है। शिक्षा सत्र में पढ़ाई के दिनों की कमी पर चिंता जताते हुए बताया गया कि सार्वजनिक अवकाश, ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश, रविवार, कांवड़ यात्रा, अतिवृष्टि, बोर्ड व गृह परीक्षाएं, सत्र परीक्षाएं, स्काउट रैली, क्रीड़ा प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागीय गतिविधियों के कारण वास्तविक पढ़ाई केवल लगभग 100 दिन ही हो पाती है। ऐसे में गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाकर शिक्षण दिवस बढ़ाने की मांग की गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र राणा, रामपाल सिंह जांगडा आदि मौजूद रहे।

शामली में 'होली मिलन' में रंजिशें मिटाकर गले मिले लोग ये भी पढ़ें  शामली में 'होली मिलन' में रंजिशें मिटाकर गले मिले लोग

Views: 59

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
फिन एलन का तूफानी शतक न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

नई दिल्ली। भारत की बढ़ती वैश्विक साख के बीच, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत-फिनलैंड के बीच दोस्ती का नया अध्याय: राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा शुरू

हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

दुनिया में चल रहे संघर्ष के बीच हिंद महासागर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हिंद महासागर में बड़ा सैन्य हमला अमेरिकी पनडुब्बी के हमले से डूबा ईरान का युद्धपोत, 80 लोगों की मौत कई लापता दुनिया भर में बढ़ा तनाव

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश

होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

होली का पावन पर्व देशभर में उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया .इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
होली के रंग में दिखे योगी आदित्यनाथ, चश्मा लगाकर नृसिंह शोभायात्रा में शामिल हुए, दिया सनातन धर्म का बड़ा संदेश

इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

होली का त्योहार खुशियों रंगों और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इसी उत्साह के बीच समाजवादी पार्टी के...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ खेली होली दुनिया में चल रही जंग पर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार होली का उल्लास न केवल पारंपरिक रंगों से, बल्कि गोमाता के संरक्षण और ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में होली पर बरसा 'गोमाता' का आशीर्वाद, गोबर की राख और फूलों से महका प्राकृतिक गुलाल

मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 'टेम्पटेशन' बेकरी के गोदाम पर फूड सेफ्टी का छापा, वेज उत्पादों के बीच मिला चिकन पाउडर, फैक्ट्री सीज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश