शामली के कांधला में डीजे पर डांस विवाद बना हत्या की वजह, छात्र की चाकू से गोदकर हत्या का खुलासा

थाना कांधला पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज हत्याकांड का अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार

शामली। थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम ईस्सोपुर टील में 12वीं के छात्र अरशद उर्फ असद की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। कांधला पुलिस ने घटना में सीधे तौर पर शामिल दो अभियुक्तों हिमांशु और कार्तिक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
 
पुलिस के अनुसार यह हत्या आपसी रंजिश और डीजे पर डांस को लेकर हुए पुराने विवाद का नतीजा थी, जिसने धीरे-धीरे खूनी रूप ले लिया।
 
WhatsApp Image 2026-02-03 at 4.54.38 PM
दुकान पर घात लगाकर किया हमला, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
 
पुलिस के मुताबिक 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अरशद उर्फ असद पुत्र सलीम, निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील, अपने गांव के ही युवक विराट पुत्र नीटू के साथ मोटरसाइकिल से गांव के बाहर एक दुकान पर पहुंचा था।
 
इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कार्तिक पुत्र राजू और हिमांशु पुत्र संजय ने अरशद पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान गांव वालों के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
 
गंभीर रूप से घायल अरशद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांधला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
घटनास्थल से तमंचा बरामद, इलाके में फैली सनसनी
 
घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और मौके से एक अवैध तमंचा (315 बोर) भी बरामद हुआ, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
 
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
 
पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
 
मृतक के पिता सलीम की तहरीर पर थाना कांधला में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 103(1)/190/191(2)/191(3) बीएनएस के तहत कार्तिक, हिमांशु, मिलन, विराट समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं।
 
48 घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
 
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को दो मुख्य अभियुक्तों हिमांशु और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने:
• हत्या में प्रयुक्त एक अवैध चाकू (आलाकत्ल)
• स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
बरामद की।
 
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा: डीजे डांस से शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह
 
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अरशद और आरोपी हिमांशु दोनों मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, ईस्सोपुर टील में कक्षा 12 के छात्र थे।
 
करीब 4–5 महीने पहले डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को कांधला से जूते लेकर लौटते समय ग्राम गढ़ी दौलत के पास अरशद और मिलन ने अपने साथियों के साथ हिमांशु और कार्तिक के साथ मारपीट की थी, जिसमें कार्तिक घायल हो गया था।
 
इसी रंजिश में बदला लेने के इरादे से हिमांशु ने घर से चाकू और कार्तिक ने तमंचा उठाया। पेट्रोल भरवाने के लिए जाते समय दोनों को गांव के बाहर दुकान पर अरशद मिल गया।
 
कार्तिक ने अरशद को पकड़ लिया और मारपीट के दौरान हिमांशु ने उस पर चाकू से जानलेवा वार कर दिए। इसी दौरान कार्तिक का तमंचा मौके पर गिर गया और दोनों आरोपी फरार हो गए।
 
अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका संदिग्ध, जांच जारी
 
पुलिस के अनुसार अब तक की विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी मिलन और विराट उर्फ चीकू की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। दोनों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. हिमांशु पुत्र संजय, निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील, थाना कांधला, जनपद शामली
2. कार्तिक पुत्र राजू, निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील, थाना कांधला, जनपद शामली
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
• सतीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना कांधला
• निरीक्षक राजीव कुमार, थाना कांधला
• उपनिरीक्षक विक्रम सिंह
• हेड कांस्टेबल रविन्द्र
• कांस्टेबल सुशील बुटार
• कांस्टेबल सूर्या
• कांस्टेबल राजवीर
• कांस्टेबल सुमित
• कांस्टेबल पुष्पेन्द्र
• कांस्टेबल अंकित

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

खतौली। नेशनल हाईवे पर भंगेला चौकी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में विक्की सवार युवक की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना

मुज़फ्फरनगर। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ रोड स्थित इसजैक हैवी इंजीनियरिंग कंपनी (पूर्व नाम- यूपी स्टील) पर नियमों के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय