शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों हेतु समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
शामली। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज ब्लॉक संसाधन केन्द्र (बी.आर.सी.) बनत, शामली में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के प्रति विद्यालयों को समावेशी और संवेदनशील बनाना है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को समावेशी शिक्षा पर केसकेड मोड में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
ये भी पढ़ें सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षणकार्यक्रम की पृष्ठभूमि में उल्लेखनीय है कि पहले राज्य स्तर पर प्रशिक्षित 2 टी.ओ.टी. द्वारा जनपद स्तर पर 22-12-2025 से 24-12-2025 तक अन्य स्पेशल एजूकेटर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर्स के रूप में दिया गया था। इसके बाद जनपद के 5 विकास क्षेत्रों में यह 5 दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बी.आर.सी. बनत में आयोजित इस प्रशिक्षण में सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के गुण और तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण में अखिलेश मौर्या, सचिन कुमार और अनिल कुमार ने स्पेशल आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षण विधियों और रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
साथ ही, दिव्यांग बच्चों को विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले उपकरण, स्टाइपेंड, स्पोर्ट्स अलाउंस, होम-बेस्ड किट और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल और ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि सहायक अध्यापक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, विकास और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें और उनके लिए विद्यालय को समावेशी और स्वागतयोग्य वातावरण बनाया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां