शामली: सोनू कश्यप हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी का धरना, दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग
शामली। विधानसभा परिसर में सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शामली एमएलसी किरणपाल कश्यप मौजूद रहे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और मेरठ में सोनू कश्यप की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी। साथ ही सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां