शामली: किसान ने डीएम से लगाई भूमि कुर्क हटाने की शिकायत, ऋण चुकाने के बाद भी कार्रवाई नहीं
शामली। तहसील कैराना क्षेत्र के ग्राम पावटीकला निवासी एक किसान ने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बैंक का पूरा ऋण चुकाने के बावजूद उसकी भूमि को कुर्क मुक्त नहीं किया जा रहा है, जिससे उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पावटीकला निवासी रकम सिंह पुत्र किशन सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, भूरा शाखा से कृषि ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर ऋण की अदायगी नहीं हो सकी, जिसके चलते तहसील प्रशासन द्वारा उनकी ग्राम तारापुर व पावटीकला स्थित भूमि को कुर्क कर दिया गया था। उन्होंने 6 दिसंबर 2025 को बैंक का समस्त बकाया ब्याज सहित जमा कर नो-ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है तथा इसका इन्द्राज खतौनी में भी दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा भूमि से कुर्की आदेश हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया है कि एसडीएम कैराना द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए राजस्व अधिकारियों पर दबाव बनाकर कुर्की हटाने में अनावश्यक विलंब कराया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल की समय पर कटाई न होने से भी भारी नुकसान की आशंका है।
किसान ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमि को कुर्क मुक्त कराने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां