टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे माँ बगलामुखी दरबार, नलखेड़ा में की विशेष पूजा

On



आगरमालवा। भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार काे आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी,  ट्रस्ट सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा उपरांत गौतम गंभीर ने शांत भाव से माँ के दरबार में कुछ समय व्यतीत किया।

गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा वनडे मैच खेलने पहुँची हुई है। ऐसे में टीम के हेड कोच का शक्तिपीठ नलखेड़ा पहुंचना खेल और आस्था के संगम के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि माँ बगलामुखी की आराधना से विजय, आत्मबल और बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ स्थित माँ बगलामुखी मंदिर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश-विदेश में अपनी विशेष धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां देश की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां, बड़े राजनेता, उद्योगपति एवं खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समय-समय पर दर्शन, हवन, पूजन व विशेष अनुष्ठान के लिए पहुंचती रहती हैं। गौतम गंभीर का यह दौरा एक बार फिर माँ बगलामुखी धाम की विश्वव्यापी ख्याति और आस्था की शक्ति को दर्शाता है।

पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग' ये भी पढ़ें  स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

मुजफ्फरनगर प्रशासन पर बरसे किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को नसीरपुर में ‘सम्मान बचाओ महापंचायत’ का ऐलान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर प्रशासन पर बरसे किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को नसीरपुर में ‘सम्मान बचाओ महापंचायत’ का ऐलान

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अखिलेश ने अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर यूपी सरकार की शर्तों को बताया अतार्किक

लखनऊ। सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम को लेकर राज्य...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश ने अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर यूपी सरकार की शर्तों को बताया अतार्किक

सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

नई दिल्ली। सदियों से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल सेहत सुधारने के लिए होता आ रहा...
हेल्थ 
सदियों पुरानी जड़ी-बूटी, जो आज की सेहत के लिए है बेहद जरूरी

गर्मियों में पेट की अम्लता से रहते हैं परेशान, ऐसे पाएं पेट और सीने की जलन से छुटकारा

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पेट संबंधी रोग परेशान करने लगते हैं। भूख मर जाती है और सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में पेट की अम्लता से रहते हैं परेशान, ऐसे पाएं पेट और सीने की जलन से छुटकारा

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

नई दिल्ली। आईसीसी ने बुधवार को भारत में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के बाद टीमों की वापसी में...
खेल  क्रिकेट 
'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

मुंबई। पंजाबी गानों और अपने मस्ती भरे अंदाज से फैंस को डांस करने पर मजबूर कर देने वाले पंजाबी सिंगर...
मनोरंजन 
दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम सॉन्ग 'डीलर' रिलीज, दर्शकों को आई पुराने 'फनी दिलजीत' की याद

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर यूपी सरकार की शर्तों को बताया अतार्किक

लखनऊ। सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम को लेकर राज्य...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश ने अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर यूपी सरकार की शर्तों को बताया अतार्किक

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना