भारतीय हॉकी की 100वीं वर्षगांठ: देशभर में भव्य शताब्दी समारोह, 36,000 खिलाड़ियों के साथ खेल का जश्न
Indian Hockey: भारत की हॉकी यात्रा 1925 से शुरू हुई थी और अब 100 साल पूरे होने पर देश नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले भव्य जश्न में डूब जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित शताब्दी समारोह की घोषणा की। इस अवसर पर भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को प्रदर्शित करने वाले कई विशेष आयोजन होंगे।
550 जिलों में हॉकी उत्सव का समावेश
इतिहास से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय हॉकी के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए एक विशाल फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से लेकर आधुनिक दौर की दुर्लभ तस्वीरें, ओलंपिक झलकियां और यादगार वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
विशेष स्मारक संस्करण की घोषणा
शताब्दी वर्ष के अवसर पर “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” नामक आधिकारिक स्मारक संस्करण भी जारी किया जाएगा। इस पुस्तक में भारतीय हॉकी की प्रमुख विजयों, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी संजोई जाएगी और उन महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जिन्होंने देश को ओलंपिक और विश्वस्तर पर गौरवान्वित किया।
मंत्री ने कहा- हॉकी हमारी पहचान है
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “हॉकी भारत के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सामूहिक भावना का हिस्सा है। 550 जिलों में आयोजित ये समारोह हमारी विरासत को उजागर करेंगे और युवाओं को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा देंगे।”
