भारतीय हॉकी टीम केकोच ग्राहम रीड ने पद से इस्तीफा दिया, विश्वकप में ख़राब प्रदर्शन पर लिया फैसला

On

भुवनेश्वर-भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने विश्व कप 2023 में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि रीड ने विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा […]

भुवनेश्वर-भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने विश्व कप 2023 में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है।

हॉकी इंडिया ने सोमवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि रीड ने विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026 ये भी पढ़ें  IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

घरेलू सरज़मीन पर लगातार दूसरी बार हुए पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत ने नौवां स्थान हासिल किया था। अपने पूल में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना किया, जहां उसे शूटआउट में 4-5 (फुल टाइम 3-3) से हार मिली थी।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि ये भी पढ़ें  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

रीड को अप्रैल 2019 में मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया था। भारत ने उनकी अगुवाई में टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी रजत पदक लाने में कामयाब रही थी।

IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर ये भी पढ़ें  IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर

रीड के इस्तीफे के बाद टिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों एवं सपोर्ट स्टाफ से मिलकर टीम प्रदर्शन और भविष्य की नीतियों पर चर्चा की। रीड के साथ-साथ विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिचेेल डेविड पेंबरटन ने भी अपने-अपने इस्तीफे टिर्की के सुपुर्द किये। तीनों कोच अगले तीन महीने की अवधि के लिये भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे।

रीड के यादगार कार्यकाल की शुरुआत के दो महीने बाद भारत ने एफआईएच सीरीज़ फाइनल का खिताब हासिल किया

था। इसके कुछ महीने बाद टीम ने भुवनेश्वर में आयोजित क्वालिफायर जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भी जगह बनायी थी।

टोक्यो ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के बाद भारत एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021/22 में भी तीसरा स्थान हासिल किया था।

आस्ट्रेलिया की ओलंपिक रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे रीड ने करीब चार साल के अपने कार्यकाल के बारे में कहा, “अब मेरे बाहर जाने और अगले प्रबंधन के हाथों में कमान देने का समय आ गया है। इस टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मैंने इस शानदार सफर के हर पल का आनंद लिया है। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं। ”

टिर्की ने रीड का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद कहा, “ भारत ग्राहम रीड और उनकी टीम का हमेशा आभारी रहेगी जिन्होंने देश को अच्छे परिणाम लाकर दिये हैं, खासकर ओलंपिक खेलों में। जैसे हर सफर एक नयी दिशा की ओर बढ़ता है, अब अपनी टीम के लिये नये दृष्टिकोण अपनाने का समय आ गया है। ”

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

जयपुर। इजराइल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच देश और प्रदेश में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की किल्लत...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ हुई कुकर्म की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

सर्वशक्तिमान प्रभु से शक्ति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रार्थना

ईश्वर की सत्ता और उनकी असीम कृपा को केंद्र में रखकर की गई एक भावपूर्ण प्रार्थना में मनुष्य ने अपने...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सर्वशक्तिमान प्रभु से शक्ति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रार्थना

दैनिक राशिफल: 13 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष: यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 13 मार्च, 2026, शुक्रवार

‘नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया', विपक्ष के दावे पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने दिया जवाब

नई दिल्ली। 'लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एलपीजी संकट पर बोलने नहीं दिया गया।', विपक्ष के इस दावे...
Breaking News  राष्ट्रीय 
‘नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया', विपक्ष के दावे पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर