चयनकर्ताओं ने करुण नायर को नजरअंदाज करने का फैसला कर लिया - आकाश चोपड़ा

On

नई दिल्ली। करुण नायर को ऑस्ट्रेलिया-ए के ​​खिलाफ भारत-ए टीम में नहीं चुना गया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के मुताबिक नायर अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में नहीं हैं। भारत ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-2 पर खत्म की। आठ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर इस सीरीज में खास छाप नहीं छोड़ सके।

 

और पढ़ें Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

और पढ़ें एशिया कप इतिहास के टॉप-5 सफल कप्तान: धोनी से रोहित शर्मा और मिस्बाह तक, कौन है सबसे सफल कप्तान

करुण नायर ने चार मैचों में 25.62 की औसत से 205 रन बनाए। हालांकि, नायर को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में बदलने के लिए जूझते नजर आए। इंग्लैंड के दौरे पर उनका एकमात्र अर्धशतक ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट में आया। आकाश चोपड़ा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "श्रेयस को कप्तान क्यों बनाया गया है? ऐसा इसलिए, क्योंकि टेस्ट मैचों में तीसरे और छठा स्थान अभी भी खाली हैं।

और पढ़ें Asia Cup 2025: इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, जानिए कब और किससे होगा टीम इंडिया का पहला मुकाबला

 

साई सुदर्शन और ईश्वरन भी टीम में हैं, लेकिन करुण नायर टीम में नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि करुण ने दूसरा मौका मांगा था, जो उन्हें मिला। मैं कहूंगा कि उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक था। आप यह नहीं कह सकते कि उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से लपका, लेकिन आप यह भी नहीं कह सकते कि नायर का प्रदर्शन इतना साधारण था, जिसके चलते उन्हें अचानक टीम से बाहर कर दिया जाए।"

 

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "करुण नायर को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे किया गया, तीसरे और छठे नंबर पर भेजा गया। इसके बावजूद, उन्होंने कुछ रन बनाए। मुझे लगा था कि उन्हें वेस्टइंडीज के भारत दौरे में मौका मिलेगा। दुर्भाग्य से, आप करुण नायर को अब खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। वह फिट हैं और फिर चुने नहीं गए। ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने करुण नायर को नजरअंदाज करने का फैसला कर लिया है।" भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें 16-26 सितंबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दो चार दिवसीय मैच खेलेंगी। भारत-ए की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर रविवार रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर से केवल 0.01 मीटर कम होकर...
Breaking News 
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रविवार रात हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (38 वर्ष) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या