महिला विश्व कप : भारत के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाई पाकिस्तानी बल्लेबाज को फटकार

On

कोलंबो। भारत-पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान अपने बर्ताव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर की है। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने सिदरा को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया।

 

और पढ़ें एशेज सीरीज: स्टीव ओ'कीफ की भविष्यवाणी — ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराएगा इंग्लैंड

और पढ़ें IPL 2026 में मचेगा तहलका: संजू सैमसन बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए सितारे, धोनी की जगह संभालेंगे कप्तानी? ट्रेड की खबरों ने मचाई सनसनी

इसके बाद सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा। सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह 'किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग' से संबंधित है। इसके अलावा, सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों की अवधि में सिदरा का पहला अपराध था। लेवल 1 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप कम से कम आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

और पढ़ें एनबीए के महान कोच लेनी विल्कंस का निधन: हॉल ऑफ फेमर ने बास्केटबॉल को दी नई दिशा, छोड़ी अमर विरासत

 

ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े। डायना बेग ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। उनके अलावा, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना को 2-2 विकेट हाथ लगे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 43 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, नतालिया परवेज ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

Junior hockey world cup trophy: लखनऊ में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया...
खेल 
लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा