वैलेंटाइन डे स्पेशलः केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह को मेरठ की टीचर से हुआ था प्यार, शादी के लिए 4 साल किया इंतजार

On

  आगरा। वैलेंटाइन डे पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह ने अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ साझा की। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया किबात 1985 की है। उन दिनों मैं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर था। मेरी पोस्टिंग मेरठ शहर की सरधना तहसील में थी। मेरी वर्किंग ऐसी थी कि मुझे […]

आगरा। वैलेंटाइन डे पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह ने अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ साझा की।

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा' ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया किबात 1985 की है। उन दिनों मैं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर था। मेरी पोस्टिंग मेरठ शहर की सरधना तहसील में थी। मेरी वर्किंग ऐसी थी कि मुझे क्षेत्र के ज्यादातर लोग जानते थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का महावीर जयंती पर मेरठ में कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम में जैन कॉलेज मेरठ के स्कूली बच्चे भी आए थे। उनके साथ एक शिक्षिका भी थीं, उनका नाम मधु पुरी था। हालांकि तब उनका नाम नहीं पता था। पहली बार उन्हें देखा तो उनकी सादगी बहुत पसंद आई। हमने बात नहीं कि लेकिन नजरों ने सब कुछ बयां कर दिया था।

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती ये भी पढ़ें  आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

बस यहीं से प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है, बस ऐसा ही मेरे साथ हुआ। वहीं, केंद्रीय मंत्री की पत्नी मधु बघेल को उस समय उनका दरोगा वाला राउडी अंदाज पसंद आया था। आंखों ही आंखों में इकरार होने के बाद धीरे-धीरे मिलना जुलना शुरू हुआ। छह माह बाद ही तय कर लिया कि शादी करेंगे। मगर, मन में एक बात चल रही थी कि जाति को लेकर घरवालों आपत्ति कर सकते हैं, लेकिन मैंने तय कर लिया था। पुलिस में था तो काफी रिश्ते भी आते थे। घर वाले जब शादी के लिए बोलते थे तो टाल देता था।

ऐसे करते हुए लंबा समय निकाल दिया। कई रिश्तों के मना करने पर जब घरवालों ने कारण पूछा तो साफ-साफ बता दिया कि मैं किसी से प्यार करता हूं। लड़की मेरठ की है, पंजाबी परिवार से है और उससे ही शादी करेंगे। इसके बाद पिताजी थोड़ा नाराज हुए, लेकिन बाद में सभी तैयार हो गए। वहीं, पत्नी के परिवार में किसी को कोई परेशानी नहीं थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया, हम दोनों ने शादी करने की सोच ली थी, लेकिन शादी के बीच में एक परेशानी ये आ रही थी कि मेरे बड़े भाई की उस समय शादी नहीं हुई थी। इसके लिए मैंने बड़े भाई की शादी के बाद ही अपनी शादी करने की बात कही थी। इस निर्णय में मधु का साथ मिला। पांच साल बाद 30 नवंबर 1989 को हमारी शादी हुई। उनके खानदान में ये पहली लव मैरिज थी। उनकी बारात में 400 लोग शामिल हुए थे।

बहू के लिए पूरे परिवार ने नॉनवेज छोड़ दिया

उन्होंने बताया, शादी से पहले मैं और परिवार नॉनवेज खाता था। मगर, पत्नी राधास्वामी मत से जुड़ी हैं। वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं। ऐसे में शादी के बाद मधु जब घर आईं तो पूरे परिवार ने उनके लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। जो सालों से नॉनवेज खा रहा हो, उनके लिए ये इतना आसान नहीं था। मगर, परिवार ने ये निर्णय लिया था।

पांच साल में एक बार बाइक पर बैठाया

पांच साल की लव स्टोरी में मिलना काफी कम होता था। एक बार ही बुलेट पर बैठाकर 200 मीटर दूर तक ले गया था। उस 200 मीटर की दूरी में ही 50 लोगों ने उन्हें रास्ते में नमस्ते कर दी थी। ऐसे में उन्हें लगा कि आगे कोई परेशानी न हो, इसके लिए मिलना जुलना बंद कर दिया।

हालांकि उस जमाने में स्थितियां आज के जैसी नहीं थीं। परिवार वाले घर से निकलने पर पूछते थे। बात करने का कोई साधन नहीं था। इसके लिए चिटि्ठयां लिखा करते थे। इन पांच साल में केवल एक बार ही मेरठ में सिनेमा देखने गया था। वो भी करीब 20 लोगों के साथ। इसमें उनके दोस्त थे तो उनकी पत्नी की सहेलियां भी थीं। दोनों ने कभी अकेले मुलाकात ही नहीं की।

केंद्रीय मंत्री ने बताया, पत्नी को गाने का बहुत शौक है। जब उनकी मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ था तो वो आज जाने की जिद न करो गाना गाती थीं, उनको ये गाना बहुत पसंद था। उन्होंने बताया कि एक-दूसरे से मिले हुए 39 साल कब गुजर गए पता नहीं चला। ऐसा लगता है मानो कल की बात हो।

प्यार करें तो शादी जरूर करें

केंद्रीय मंत्री ने वैलेंटाइन डे पर एक संदेश भी दिया है। उनका कहना है कि प्यार करना कोई गलत बात नहीं है। मगर, प्यार करें तो कोशिश करें की उसे शादी में तब्दील करें। अगर किसी कारणवश शादी नहीं कर पा रहे हैं तो बहुत ईमानदारी से एक-दूसरे से बात कर अलग हों, जिससे कभी एक-दूसरे से मिले तो नजर न चुरानी पड़े। अगर, माता-पिता नहीं मानते हैं तो उनसे कनवेंस करने की कोशिश करें।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में मस्जिद के भीतर नमाजियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक आदेश पर कड़ी नाराजगी...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  संभल  
इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा

मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप

संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में एक पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवादों को लेकर दिए गए विवादित बयान ने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  संभल  
संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

लखनऊ।  पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कालाबाजारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

सहारनपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा

   प्रयागराज/संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में मस्जिद के भीतर नमाजियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक आदेश पर कड़ी नाराजगी...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  संभल  
इलाहाबाद हाईकोर्ट की संभल प्रशासन को कड़ी फटकार: डीएम और एसपी से कहा— व्यवस्था नहीं संभलती तो दें इस्तीफा

मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप

   मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने होमगार्डों पर लगाया हत्या का आरोप

संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में एक पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय विवादों को लेकर दिए गए विवादित बयान ने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  संभल  
संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

लखनऊ।  पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कालाबाजारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम