बागपतः जिलाधिकारी अस्मिता लाल का जिला पंचायत कार्यालय में औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति

School Ad

बागपत। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई समाप्त होते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल अचानक जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं। बिना पूर्व सूचना हुए इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने परिसर से लेकर कार्यालय कक्ष, स्टोर रूम, अभिलेखागार और सभागार तक हर स्तर पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया जहां अव्यवस्था और लापरवाही खुलकर सामने आई।
जगह-जगह कचरा पड़ा मिला
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी फैली मिली। जगह-जगह कचरा पड़ा था, कार्यालय कक्षों में साफ-सफाई का अभाव दिखा और स्टोर रूम में कूड़ा-कचरा जमा पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने का केंद्र होते हैं, ऐसे में यहां गंदगी और अव्यवस्था सीधे तौर पर प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है।
अभिलेख प्रबंधन की स्थिति चिंताजनक  
अभिलेख प्रबंधन की स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई। महत्वपूर्ण फाइलें अस्त-व्यस्त थीं, कई दस्तावेज धूल और नमी से खराब हो रहे थे। पुराने अभिलेख क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए। भवन की स्थिति पर भी जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। कार्यालय की छत जर्जर अवस्था में पाई गई, जिसे कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए उन्होंने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
निरीक्षण के दौरान अनुशासनहीनता का मामला भी सामने आया। कार्यालय में नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी सेवा में लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही। कई कक्षों में नाम-पट्टिकाएं नहीं लगी थीं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किस कक्ष में कौन अधिकारी या कर्मचारी तैनात है। जिलाधिकारी ने इसे जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति बताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का नाम, पद और दायित्व अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।
सभागार का निजी वाहन पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग
सभागार के निरीक्षण के दौरान जैसे ही जिलाधिकारी की नजर भीतर खड़ी अनधिकृत बुलेट मोटरसाइकिल पर पड़ी, प्रशासनिक अनुशासन की वास्तविक तस्वीर सामने आ गई। बैठकों और जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए निर्धारित सभागार को निजी वाहन पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग किया जाना देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह स्थिति न केवल नियमों की खुली अवहेलना है, बल्कि सरकारी परिसंपत्तियों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को भी दर्शाती है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभागार किसी व्यक्ति विशेष की सुविधा या निजी उपयोग के लिए नहीं होता, बल्कि यह वह स्थान है जहां जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों पर मंथन और प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भवन और संसाधन जनता की संपत्ति हैं और उनके दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत कार्यालय ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं का केंद्र है। यहीं से गांवों की सड़क, स्वच्छता, पंचायत विकास और अन्य योजनाओं से जुड़े निर्णय लिए जाते हैं। ऐसे में अभिलेखों की बदहाली और कर्मचारियों की अनुपस्थिति का सीधा असर आम जनता और विकास कार्यों पर पड़ता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, फाइलों का निपटारा समय-सीमा में किया जाए और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय हो। उन्होंने कहा कि सुधार केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने सुधार के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करते हुए निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। एक सप्ताह में सभी फाइलें व्यवस्थित कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। तत्काल प्रभाव से उपस्थिति और अनुशासन व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित अवधि में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधाम (बद्रीनाथ और केकेदारनाथ) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम