गोरखपुर में डॉक्टरों ने कमरा बंद करके दिव्यांग को पीटा, पुलिस से भी हाथापाई, मुकदमा दर्ज

On

  गोरखपुर। BRD मेडिकल कॉलेज के​ जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार की पिटाई कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांग यहां सर्जरी वार्ड में भर्ती अपनी चाची को देखने आया था। उसने डॉक्टरों से मरीज के दवा-इलाज के बारे में पूछ लिया। इतने पर डॉक्टर नाराज हो गए। जूनियर […]

गोरखपुर। BRD मेडिकल कॉलेज के​ जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार की पिटाई कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांग यहां सर्जरी वार्ड में भर्ती अपनी चाची को देखने आया था। उसने डॉक्टरों से मरीज के दवा-इलाज के बारे में पूछ लिया। इतने पर डॉक्टर नाराज हो गए। जूनियर डॉक्टरों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी।

महाशिवरात्रि पर योगी की गोरक्ष पीठ पूजा! जनता दरबार लगाकर फरियादियां सुनीं ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि पर योगी की गोरक्ष पीठ पूजा! जनता दरबार लगाकर फरियादियां सुनीं

आरोप है कि उसकी गला दबाने और आंख फोड़ने की भी कोशिश की गई। इस घटना के दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शी मरीजों का कहना है कि एक बार पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस वालों के साथ भी धक्का-मुक्की की। पांच जूनियर डॉक्टरों पर FIR दर्ज हुई है।

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव ये भी पढ़ें  गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

किसी तरह डॉक्टरों से बचकर दिव्यांग अजय थाने पहुंचा। डॉक्टरों की गुंडई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया। अजय की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने डॉ. सुमित यादव, डॉ. प्रभात शाह, डॉ. अंकित सिंह लोधी, डॉ. साई प्रदीप और डॉ. आनंद प्रताप सिंह के खिलाफ मारपीट और मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।

गोरखपुर: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी का 'सेवा भाव', मोर और गायों को खिलाया गुड़-रोटी; बच्चों को बांटी चॉकलेट, लुटाया प्यार ये भी पढ़ें  गोरखपुर: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी का 'सेवा भाव', मोर और गायों को खिलाया गुड़-रोटी; बच्चों को बांटी चॉकलेट, लुटाया प्यार

भर्ती चाची को देखने आया था दिव्यांग अजय

दरअसल, देवरिया जिले के मदनपुर निवासी शैला देवी (65) पत्नी रामदेवान को गुरुवार को POP वार्ड के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनका ट्यूमर का ऑपरेशन होना है। शुक्रवार दोपहर अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ अपनी चाची मरीज शैला देवी को देखने आया था। अजय बाएं पैर से दिव्यांग हैं।

यहां अजय जूनियर डॉक्टरों से दवा इलाज के बारे में पूछने लगा। इसी बात से नाराज होकर जूनियर डाक्टरों ने पहले उसे गाली देकर भगा दिया। तीमारदार ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टर ने धक्का देना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा तो डाक्टरों ने मोबाइल फोन भी छिन लिया।

हॉस्टल से बुला ली डॉक्टरों की फौज

इसके बाद जूनियर डाक्टरों ने 20 से 25 की संख्या में हॉस्टल से और जूनियर डाक्टरों को बुला लिया। इसके बाद तीमारदार को वार्ड से लात-जूते, चप्पल व डंडे से मारते हुए सीढ़ी से घसीटते हुए ट्रामा सेंटर लेकर जाने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सुनीता की भी जूनियर डाक्टरों ने पिटाई कर दी।

पुलिस के ऊपर भी उठाया हाथ

इसी बीच, मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची तो जूनियर डाक्टरों ने पुलिस के ऊपर भी हाथ छोड़ दिया और उनकी मौजूदगी में दिव्यांग को पिटते रहे। किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर पति-पत्नी को गुलरिहा थाने पहुंचाया। गुलरिहा पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए दिव्यांग को भेजा। तीमारदार अजय छत्तीसगढ़ में पूरे परिवार के साथ रहता है और वहीं प्राइवेट जॉब करता है।

महिलाओं को भी लात और थप्पड़ मारे

मारपीट होता देख बीच बचाव करने गए अन्य महिला तीमारदारों से भी जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की। महिलाओं को थप्पड़ और लात से मारा गया। इतना ही नहीं वीडियो को डिलीट नहीं करने पर मोबाइल फोन को छीन लिया गया।

आए दिन हो रही घटनाएं, लेकिन कार्रवाई नहीं

मेडिकल कॉलेज में आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं। लेकिन पुलिस न तो सख्ती से कार्रवाई करती है और न ही कॉलेज प्रशासन ही कोई ऐसा कदम उठाता है, जिससे अंकुश लग सके।

कमेटी कर रही जांच

BRD मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार ने बताया, मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस मामले में तीन शिक्षकों की जांच समिति गठित कर दी गई है। घटना में शामिल दो जूनियर डॉक्टरों को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट के बाद और कठोर कार्रवाई होगी।

मामले पर SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, पीड़ित तीमारदार की तहरीर पर 5 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, जब ओपी राजभर ने चुनाव कराने को लेकर बड़ा बयान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय