जिला जज करते है वकीलों की बेइज्जती, वकीलों ने की हड़ताल, दिल्ली तक पहुंचे शिकायत लेकर
कानपुर -जिला जज के वकीलों के प्रति व्यवहार से नाराज वकीलों ने आज कानपुर में प्रदर्शन किया। जिला बार संघ के अध्यक्ष दिल्ली में बार काउंसिल में शिकायत करने पहुंच गए हैं, वही वकीलों ने जिला जज को न हटाने पर उनकी कोर्ट के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। जिला बार संघ के महासचिव […]
कानपुर -जिला जज के वकीलों के प्रति व्यवहार से नाराज वकीलों ने आज कानपुर में प्रदर्शन किया। जिला बार संघ के अध्यक्ष दिल्ली में बार काउंसिल में शिकायत करने पहुंच गए हैं, वही वकीलों ने जिला जज को न हटाने पर उनकी कोर्ट के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
जिला बार संघ के महासचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जज संदीप जैन का व्यवहार वकीलों के प्रति बहुत ज्यादा खराब है, वे अदालत में जाते ही वकील को कहते हैं कि मैं तुम्हारी याचिका खारिज कर रहा हूं, मुवक्किल से कहते है कि तुम वकील साहब को कोई फीस मत देना।
उन्होंने कहा कि खुद फोन करके वकीलों को कहते हैं कि आइए बहस करिए, नहीं तो मैं तुम्हारी याचिका खारिज कर रहा हूं। श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जज का व्यवहार वरिष्ठ हो या कनिष्ठ ,सभी वकीलों के साथ बहुत अमर्यादापूर्ण है और वह डेस्क पर बैठकर वकीलों के बारे में लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।
वकीलों ने जिला जज पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो देर रात तक कोर्ट में काम करते हैं। केस में बहस करने के लिए देर रात को वकीलों को कोर्ट में बुलाया जाता है। इससे वकीलों में नाराजगी है। बार एसोसिएशन के सदस्य अंकज मिश्रा ने कहा कि वकीलों के प्रति कोर्ट का रवैया अच्छा होना चाहिए।
इसी बीच जिला बार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित दिल्ली गए है, वे बार कौंसिल में शिकायत करने गए है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां