पति ने पूछा देर से घर लौटने का कारण, तो महिला ने डाल दिया तेजाब, अस्पताल में भर्ती
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कूपरगंज इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के चेहरे पर तेजाब, सिर्फ इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसने उससे देर रात तक घर से बाहर रहने के लिए पूछा था। 40 वर्षीय पति डब्बू गुप्ता का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी 35 वर्षीय पत्नी […]
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कूपरगंज इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के चेहरे पर तेजाब, सिर्फ इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसने उससे देर रात तक घर से बाहर रहने के लिए पूछा था। 40 वर्षीय पति डब्बू गुप्ता का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी 35 वर्षीय पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वायरल वीडियो में गुप्ता पुलिस थाना परिसर में मीडिया को अपनी आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें यूपी के एटा में दो चचेरे भाइयों की एक साथ धूमधाम से शादी, हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हनों की विदाईउसने दावा किया कि जब उसने अपनी पत्नी से घर लौटने में देरी का कारण पूछा, तो दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद पत्नी ने उसने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
गुप्ता ने पूनम को सजा देने की मांग करते हुए वीडियो में बेहतर इलाज की सुविधा भी मांगी है।
गुप्ता के मुताबिक पूनम रात करीब 12:30 बजे घर लौटी थी और जब उसने उससे पूछताछ की तो वह उससे झगड़ने लगी। बाद में उसने उसके साथ मारपीट की ओर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां