यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

On

 बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। नरही थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात गो तस्कर घायल हो गया। आरोपी की पहचान अजय पत्थरकट्टा के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसे पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि जनपद में गो तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नरही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अजय पत्थरकट्टा नसीरपुर मठ नहर किनारे पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर खड़ा है। वह गो तस्करी की योजना बना रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेने का प्रयास किया।

जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा' ये भी पढ़ें  जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने महिलाओं से की अपील, 'दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा'

खुद को पुलिस के घेरे में फंसा देख अजय पत्थरकट्टा ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में अजय को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गो तस्करी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं। इससे पहले रविवार देर रात मनियार थाना क्षेत्र के घोघाचट्टी-बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान हत्या का आरोपी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

घटना रविवार देर रात उस समय हुई थी जब पुलिस की एक टीम इलाके में नियमित चेकिंग कर रही थी। तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, रुकने के बजाय, मोटरसाइकिल सवार ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसका कुछ देर तक पीछा किया। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा, उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में, पुलिस टीम ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से एक युवक की हत्या करने की बात स्वीकारी थी।

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

Views: 58

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

हाइवे पर विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

   नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन ने संसद के मौजूदा सत्र (मार्च 2026) के दौरान देश के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आलू किसान भूख की कगार पर…” संसद में इकरा हसन ने उठाया बड़ा मुद्दा

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

हाइवे पर विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

  लखनऊ। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार देर शाम तक लखनऊ पहुंचेंगे। 11 मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल   यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 26 शर्तों के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की महासभा के लिए मिली अनुमति

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना