सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, स्ट्रीट डॉग्स के संरक्षण और मानवीय व्यवहार की उठाई आवाज

On

लखनऊ, उत्तर प्रदेश :  सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर में स्ट्रीट डॉग्स को सार्वजनिक स्थानों से हटाकर शेल्टर में भेजने और उनके प्रबंधन को लेकर जारी निर्देशों के विरोध में लखनऊ में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में नगर निकायों को निर्देश दिया था कि सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से स्ट्रीट डॉग्स को हटाकर शेल्टर में रखा जाए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  हालांकि इस फैसले का पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस क्रम में लखनऊ में भी पशु प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ताज होटल से एकत्र होकर 1090 चौराहे तक पहुंचे, जहां उन्होंने रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर स्ट्रीट डॉग्स के संरक्षण और उनके साथ मानवीय व्यवहार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्ट्रीट डॉग्स को जबरन हटाने के बजाय उनके नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल जैसे मानवीय उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के लिए आज का दिन अत्यंत शोकाकुल है। जिले के सपूत, 22 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  गोरखपुर 
यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

उत्तर प्रदेश

यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के लिए आज का दिन अत्यंत शोकाकुल है। जिले के सपूत, 22 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  गोरखपुर 
यूपी के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्टअटैक से मौत, साथियों ने कंधों पर लेकर हेलीपैड तक पहुंचाया, पर नहीं बची जान

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर