लखनऊ में डंपर ने कांवरियों को मारी टक्कर, एक की मौत
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित मोहान रोड पर बीती रात को नगर निगम कूड़ा प्लांट के डंपर ने दो कांवरियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो कांवरिये कानपुर की गंगा नदी से जल भर कर लोधेश्वर धाम के लिए पैदल निकले […]
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित मोहान रोड पर बीती रात को नगर निगम कूड़ा प्लांट के डंपर ने दो कांवरियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो कांवरिये कानपुर की गंगा नदी से जल भर कर लोधेश्वर धाम के लिए पैदल निकले थे। शनिवार की रात को पारा थाना क्षेत्र के खुशहल गंज मोहान रोड आउटर रिंग रोड पर पहुंचे थे कि नगर निगम कूड़ा प्लांट के डंपर (UP 42 TT 0581) ने टक्कर मार दी।
हादसे में एक कांवरिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पारा पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिलापुलिस ने मृतक की पहचान उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी कमल किशोर के रूप में की है। रामचरण का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें सीतापुर: रामपुर मथुरा थाने में धरने पर BJP विधायक ज्ञान तिवारी, कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप!इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि चालक मौरंग मंडी मोहान रोड पर उल्टा सीधा ट्रकों को खड़ा कर देते हैं। घंटों तक जाम लगा रहता है। कई बार बड़े हादसे होने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां