लखनऊ में POCSO मामला, मां के प्रेमी ने 11 साल के बेटे का प्राइवेट पार्ट काटा; आरोपी कपड़ा व्यापारी गिरफ्तार

On

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 11 वर्षीय नाबालिग किशोर को उसकी मां के प्रेमी ने न केवल अश्लील हरकतों का शिकार बनाया, बल्कि अमानवीयता की हद पार करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा घटनाक्रम

पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी पत्नी सआदतगंज इलाके में कपड़े की दुकान चलाती थी। नूरबाड़ी, सआदतगंज निवासी कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी अक्सर दुकान पर कपड़े सप्लाई करने के बहाने आता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां पीड़ित की पत्नी से बढ़ गईं। पत्नी मंजूर के बहकावे में आकर अपने 11 वर्षीय बेटे को लेकर उसके घर रहने चली गई।

और पढ़ें बरेली में मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन ऐलान के बाद बढ़ी सुरक्षा, धरना स्थगित

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी मंजूर हसन ने बच्चे को उसके पिता के खिलाफ भड़काया और अपने पास रखा। इस दौरान उसने नाबालिग बच्चे के साथ गंदी और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

और पढ़ें Bahraich में चोरी की नोटिस से हड़कंप – घरों पर लिखी वारदात की तारीख और समय!

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में गुर्जर समिति का आक्रोश: भाटी की रिहाई को लेकर ज्ञापन, जिलाध्यक्ष पोरस गुर्जर घर पर नजरबंद

प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप

 

पीड़ित पिता का सबसे गंभीर आरोप है कि इसी दौरान आरोपी मंजूर हसन ने उनके बेटे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस अमानवीय घटना से आहत बच्चा किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर कुछ दिन बाद रोते-बिलखते अपने पिता के पास पहुंचा और उन्हें पूरी आपबीती सुनाई।

 

पुलिस कार्रवाई

 

पीड़ित पिता ने बुधवार को थाना ठाकुरगंज पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना ठाकुरगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजूर हसन को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

गुरुग्राम- पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर झूठे...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

उत्तर प्रदेश

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल