लखनऊ में कॉलेज की 9वीं मंजिल से गिरकर MBBS छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

On

लखनऊ। जिले के सरोजनी इलाके में एक MBBS छात्रा की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद तक भी शव कॉलेज परिसर में पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल मामला सरोजनी नगर […]

लखनऊ। जिले के सरोजनी इलाके में एक MBBS छात्रा की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद तक भी शव कॉलेज परिसर में पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दरअसल मामला सरोजनी नगर इलाके में स्थित टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज का है। जहां कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही छात्रा की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा पटना की रहने वाली थी, जिसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही सरोजनीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। छात्रा के हॉस्टल के रूम को सील कर दिया है। पटना से परिवार के लोगों के लखनऊ आने के बाद रूम की तलाशी ली जाएगी। वहीं, उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है।

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते ये भी पढ़ें  यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के कमरे को फौरी तौर पर देखने में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसका सामान, मोबाइल और दूसरी चीजों को कमरे में ही बंद करा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक छात्रा के डिप्रेशन में होने की जानकारी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मौजूद रहने वाले डॉक्टरों से मिली है।

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत ये भी पढ़ें  लखनऊ में दर्दनाक हादसा: रोज़ा रखे 7वीं के छात्र की बर्थडे पार्टी में गोली लगने से मौत

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली ये भी पढ़ें  ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फोरेंसिक टीम ने जांच की है। सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम मृणाल सिंह था। वह एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। मूल रूप से पटना की रहने वाली थी। उसके पिता कौशल कुमार को सूचना भेजी गई है।

कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, छात्रा पटना के एनसी अशोक राजपथ के कैप्टल कोचिंग की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह 9.45 बजे अन्य छात्रों ने मृणाल को कैम्पस में लहूलुहान पड़े देखा था। कैम्पस के ही मेडिकल कॉलेज से आई डॉक्टरों की टीम ने उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन, चोट ज्यादा होने से उसको बचाया नहीं जा सका।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कनाडा में भारतीय मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

ओटावा/नई दिल्ली। कनाडा के लासेल शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ भारतीय मूल की प्रसिद्ध सोशल मीडिया...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

शामली: पाबंदी के बाद भी ईंट भट्टा चलाने का आरोप, मालिक बोला- साझीदारी टूटी तो कर रहा ब्लैकमेल

शामली: उत्तरप्रदेश के जनपद शामली के रहने वाले एक व्यक्ति ने भट्टा मालिक पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की पाबंदी लगाने...
शामली 
शामली: पाबंदी के बाद भी ईंट भट्टा चलाने का आरोप, मालिक बोला- साझीदारी टूटी तो कर रहा ब्लैकमेल

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कनाडा में भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, खाड़ी देशों में फंसे...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश