तीन बाइकों की टक्कर दो सिपाही समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को रामनगर थाना क्षेत्र में तीन मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दो सिपाही, एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रावस्ती जिले के लक्ष्मण नगर थाना सोनवा निवासी मनीष मिश्रा (20), अपनी मोटर साइकिल से विपिन की पत्नी अनीता को बैठाकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
सुबह 9 बजे जब वह लोग ग्राम दल सराय के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के चलते आगे चल रहे बाइक सवार उन्नाव निवासी अजीत, सनी को टक्कर मारते हुए मसौली की तरफ से आ रहे सिपाही हरिवंश व शुभम यादव की बाइक से भीड़ गई। हादसे में तीनों बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के रामनगर लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां