मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गाजीपुर से कासगंज जेल में शिफ्ट, अब्बास अंसारी पहले से है बंद

On

लखनऊ। कुख्यात माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल बदली गई है। उमर अंसारी को अब कासगंज जेल में रखा जाएगा। गिरफ्तारी के बाद से उमर गाजीपुर की जेल में बंद था, जिसे वहां से शिफ्ट किया गया है। गाजीपुर जेल से शनिवार सुबह 5 बजे पुलिस की टीम […]

लखनऊ। कुख्यात माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की जेल बदली गई है। उमर अंसारी को अब कासगंज जेल में रखा जाएगा। गिरफ्तारी के बाद से उमर गाजीपुर की जेल में बंद था, जिसे वहां से शिफ्ट किया गया है। गाजीपुर जेल से शनिवार सुबह 5 बजे पुलिस की टीम उमर को लेकर कासगंज के लिए रवाना हुई।

मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी लुटेरा

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

कासगंज जेल में ही मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी बंद है, जो कई मामलों को लेकर अभियुक्त है। अब अब्बास के साथ उमर को भी कासगंज जेल में रहना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसी महीने उमर अंसारी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। उमर पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल करने का आरोप है।

और पढ़ें नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,संसद के बाहर बवाल, पीएम बोले, 'कानून का अनादर स्वीकार नहीं'

संसद की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, मच गया हड़कंप

और पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने EEPC इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह का किया शुभारंभ

4 अगस्त को उमर की गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई। उमर अंसारी को उस समय कासगंज शिफ्ट किया गया है, जब दो दिन पहले ही उसके भाई अब्बास के खिलाफ दोषसिद्धि के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द किया। 20 अगस्त को अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में मऊ कोर्ट के दोषसिद्धि के फैसले को पलटा। इससे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया है। 31 मई को, मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास को दो साल की कैद की सजा और जुर्माना लगाया था।

मुजफ्फरनगर के दो 40-40 हजार के इनामी बदमाश नोएडा में गिरफ्तार,16 साल से थे फरार

उनके चुनाव एजेंट मंसूर को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई, जबकि अब्बास के छोटे भाई उमर को बरी कर दिया गया। अब्बास और मंसूर दोनों पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह भड़काऊ भाषण का मामला 3 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है, जब मऊ सदर से तत्कालीन उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणी की थी। उनके भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने शिकायत दर्ज कराई थी।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रांसफॉर्मर और ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वार्डरोब महिलाओं का

-सुनीता गाबा आधुनिक पढ़ी लिखी स्त्री खाली घर बैठकर घर संभालना पसंद नहीं करती। घर से बाहर निकलने पर स्त्री...
वार्डरोब महिलाओं का

ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-टू में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने यमुना विकास...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

  नोएडा। नोएडा के एक नामी स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक इंजीनियर बेहोश होकर मैदान पर   उन्होंने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 6 जनपदों में मुख्य चिकित्साधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2027 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा है लेकिन सपा की रफ्तार थोड़ी तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए

सहारनपुर (गंगोह)। गंगोह थाना क्षेत्र के तीतरों मार्ग स्थित एक कॉलोनी के ऑफिस में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए