निखत अंसारी की पुलिस रिमांड खत्म, रिमांड पर कभी हुई बीमार तो कभी रही मौन !
चित्रकूट – उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चर्चित जेल प्रकरण में निरूद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निखत को आज पुलिस रिमांड से जेल भेज दी गई जांच में निखत के फोन से कई अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर और कई […]
चित्रकूट – उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चर्चित जेल प्रकरण में निरूद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निखत को आज पुलिस रिमांड से जेल भेज दी गई जांच में निखत के फोन से कई अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर और कई अंतरराष्ट्रीय लोगों से तार जुड़े होने की संभावना व्यक्त की गई है.
बताया जाता है की रिमांड के दौरान निखत अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए कुछ भी बताने से मना करती रही। कभी मौन बैठी रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निखत और उसके कार चालक नियाज से अलग अलग की गयी बातों में काफी अंतर रहा। उधर, पुलिस स्थानीय सपा नेता फराज खान द्वारा की गई मदद की जांच भी कर रही है। फराज फिलहाल फरार है। पुलिस जानकारी के लिए उसके पिता को पूछताछ के लिए ले गई थी।
उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के चित्रकूट कारागार में अचानक डाले गए छापे में बिना जानकारी दिए निखत जेल अधीक्षक के कमरे में मुख्तार के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी के साथ पाई गई थी।
मुलाकात का यह क्रम काफी दिनों से लगातार चल रहा था। छापे के बाद हुई कार्यवाही में जेल अधीक्षक ने दो जेलर समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर नियाज अभी दो दिन और पुलिस के रिमांड में रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां