बस्ती में गरजे ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस पर वोट चोरी का बड़ा आरोप

लखनऊ। राजनीति में अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बस्ती दौरे के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति से लगभग खत्म हो चुकी है। पार्टी लगातार राज्यों में पराजय झेल […]
लखनऊ। राजनीति में अपने तीखे बयानों के लिए मशहूर सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बस्ती दौरे के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति से लगभग खत्म हो चुकी है। पार्टी लगातार राज्यों में पराजय झेल रही है और जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है।
हरिद्वार टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान
राजभर ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में हार का सामना कर चुकी है और अब यह मान चुकी है कि बिहार में भी उसकी हार तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के डर से कांग्रेस पहले से ही यह संदेश देने में जुटी है कि चुनाव परिणाम आने के बाद वोट चोरी होने का आरोप लगाकर वह जनता को गुमराह करेगी।
इतना ही नहीं, राजभर ने कांग्रेस पर ऐतिहासिक आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति कोई नई नहीं है। 1952 में जब बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महाराष्ट्र से चुनाव लड़ा था, तब कांग्रेस ने उनके 78,000 वोट चोरी कर लिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा यही है— लोकतंत्र में जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय उसे चोरी और साजिश से बदलने की कोशिश करना।
मोनू हत्याकांड पर भड़के डॉ. संजीव बालियान, बोले– दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर भी जोरदार प्रहार किया। उन्होंने पूर्व सपा विधायक पूजा पाल के हालिया बयान का जिक्र किया। गौरतलब है कि पूजा पाल ने विधानसभा में कहा था कि “अगर मेरी हत्या होती है तो इसके पीछे असली जिम्मेदार अखिलेश यादव होंगे।”
मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी लुटेरा
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूजा पाल ने सच कहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सच सुनना कभी पसंद नहीं आता। “पूजा पाल ने विधानसभा में ऐसा क्या गलत कहा? उन्होंने तो सिर्फ यह कहा कि योगी सरकार ने उनके पति की हत्या करने वालों को सजा दिलाई। इसमें गलत क्या है? क्या अपराधियों को सजा दिलाना किसी सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?”
राजभर ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से महिलाओं के खिलाफ खड़ी रही है और पिछड़े वर्गों के साथ भी अन्याय करती आई है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में महिलाओं को सम्मान नहीं, वहां लोकतंत्र और न्याय की उम्मीद करना बेकार है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !