शिवपाल यादव को जाना था सपा नेता से मिलने जेल में, अफसरों ने रातों-रात जेल ही बदल दी !

On

रायबरेली – समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आने से पहले रायबरेली के जिला कारागार में बन्द सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को सुलतानपुर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, श्री शिवपाल सिंह यादव ने रायबरेली जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आरपी यादव से मुलाकात करने की इच्छा जतायी थी। उन्होने […]

रायबरेली – समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आने से पहले रायबरेली के जिला कारागार में बन्द सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को सुलतानपुर जेल भेज दिया गया है।


दरअसल, श्री शिवपाल सिंह यादव ने रायबरेली जिला प्रशासन को पत्र लिख कर आरपी यादव से मुलाकात करने की इच्छा जतायी थी। उन्होने दस फरवरी को मुलाकात का समय मांगा था। जिला कारागार के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरपी यादव को सुल्तानपुर जेल में भेजा गया है। कल यानी शुक्रवार को शिवपाल यादव के रायबरेली आगमन की संभावना जताई जा रही है।

आर पी यादव एक मामले में पहले बरेली जेल में निरुद्ध थे लेकिन बीते विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आये थे। बीती चार फरवरी को उन्हें एक बार फिर गवाहों को धमकाने रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के आरोपो के चलते जेल भेजा गया है।

कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर बोले जियाउर्ररहमान बर्क,मामले को ज्यादा तूल न देने की अपील ये भी पढ़ें  कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर बोले जियाउर्ररहमान बर्क,मामले को ज्यादा तूल न देने की अपील


जेल के सूत्रों ने बताया कि बन्दी आरपी यादव पहले ही बरेली जेल शिफ्ट किये गए थे इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें तो शिफ्ट होना ही था।


उधर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने आरपी यादव को शिफ्ट किये जाने पर तंज कसते हुये ट्वीट किया “ दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे द्वारा जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध आरपी यादव से मुलाकात हेतु आग्रह किए जाने के बावजूद आज उन्हें आनन फानन में जिला कारागार, सुल्तानपुर हस्तांतरित कर दिया गया। भाजपा सरकार की यह कार्रवाई पारदर्शी लोकतंत्र व निष्पक्ष न्यायिक व्यवस्था पर सवाल है।”

इसी बीच सुल्तानपुर जेल सुपरिटेंडेंट आचार्य उमेश सिंह ने बताया कि रात 12:30 बजे रायबरेली पुलिस आरपी यादव को लेकर यहां पहुंची थी। उसे जेल के बैरक नंबर 12 में रखा गया है। जहां आमतौर से नये बंदियों को रखा जाता है।

दरअसल आरपी यादव को यहां इसलिये लाया गया कि सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने रायबरेली प्रशासन को सूचित किया था कि शुक्रवार को प्रयागराज से लौटते समय वे रायबरेली जेल में पूर्व जिला अध्यक्ष आरपी यादव से मुलाकात करेंगे।

जिसके बाद शासन प्रशासन अलर्ट हो गया था। शासन के निर्देश पर तत्काल आरपी यादव को सुल्तानपुर जिला जेल शिफ्ट करने के निर्देश हुए थे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

टिहरी । उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

नई दिल्‍ली। पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ‘पैकिंग’...
Breaking News  बिज़नेस 
पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट 45 वीटी-एसएसके दुर्घटना की जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

सर्वाधिक लोकप्रिय