यूपी विधानमंडल सत्र की शुरूआत में हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, मार्शल ने मीडिया से भी की धक्का मुक्की

On

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हुये बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सड़क से सदन तक समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान विधान भवन परिसर में आक्रोशित सदस्यों और मौजूद मार्शल के बीच धक्कामुक्की हुयी। मार्शल ने कवरेज कर रहे […]

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हुये बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सड़क से सदन तक समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान विधान भवन परिसर में आक्रोशित सदस्यों और मौजूद मार्शल के बीच धक्कामुक्की हुयी। मार्शल ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की।

साल के पहले सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के सदस्य नारेबाजी करते हुये चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की ओर धरना देने के इरादे से बढ़े मगर वहां मौजूद मार्शल के दल ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। इस बीच आंदोलित विपक्षी सदस्यों की प्रतिक्रिया जानने के लिये कुछ मीडियाकर्मियों ने आगे आने का प्रयास किया जिन्हे भी मार्शल ने धक्कामुक्की कर रोक लिया।

 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर ये भी पढ़ें   हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सपा सदस्य इसके बावजूद सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। लाल और काले रंग की तख्तियों में उन्होने सरकार विरोधी स्लोगन लिखे थे जिसमें महंगाई,बेरोजगारी में सरकार की विफलता, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था एवं किसानो की अनदेखी के आरोप लगाये गये थे। सपा सदस्यों ने नारेबाजी कर जातीय जनगणना की भी मांग दोहरायी।

जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर ये भी पढ़ें  जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी सपा सदस्यों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य विशेषकर सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के ‘राज्यपाल वापस जाओ’ और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। इस बीच कुछ सदस्य हाथों में तख्तियां लिये सदन की वेल पर भी पहुंच गये।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग  ये भी पढ़ें  इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों से शांति बनाये रखने की अपील की मगर उसका कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार भारी हंगामे और शोरशराबे के बीच राज्यपाल ने विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार आंकड़ों में चाहे जो कुछ भी प्रस्तुत करे मगर सच्चाई यह है कि कानून व्यवस्था,महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार बुरी तरह विफल हुयी है। बुलडोजर संस्कृति ने गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। कानपुर देहात में मां बेटी की जान बुलडोजर ने ले ली।

उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के विकास से विपक्ष खासकर सपा घबरायी हुयी है कि उसके सत्ता में आने के रास्ते बंद हो चुके हैं। जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष के हाथ खाली हैं और वैसे भी सपा गुंडागर्दी की पर्याय मानी जाती है। सदन में सपा अगर किसी मुद्दे पर चर्चा करना चाहती है तो उसका स्वागत है मगर सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है। प्रदेश में अमन चैन है और तरक्की की सुगंध हर जगह महसूस की जा सकती है।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

उत्तर प्रदेश

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

सर्वाधिक लोकप्रिय