झांसी SSP ऑफिस में बवाल बालू खदान मजदूर की मौत पर हंगामा, 46 पर केस दर्ज
झांसी। बालू खदान में मजदूर की मौत के बाद गुस्साए लोगों का जमावड़ा SSP कार्यालय तक पहुँच गया और मामला हंगामे में बदल गया। हंगामे के दौरान SP ग्रामीण और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
पुलिस के अनुसार नवाबाद थाना में इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जुगल किशोर कुशवाहा और चरण सिंह कुशवाहा को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 40 से 46 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर के परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग के लिए SSP कार्यालय पहुँचे थे, लेकिन बातचीत के बजाय मामला हंगामे और झड़प तक पहुँच गया।
पुलिस का कहना है कि जेल चौकी प्रभारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां