मथुरा में छात्रा से दुष्कर्म: 10 घंटे में आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

मथुरा | Mathura। यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के लखनऊ की एक छात्रा के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में झाड़ियों के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
होश में आने के बाद छात्रा ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया और बयान दर्ज किए। पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।
एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और गोली भी चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !