यूपी के मेरठ और उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल समेत 6 की मौत, कई घायल

On

मेरठ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा यूपी के मेरठ में उस वक्त हुआ,

जब पुलिस टीम की प्राइवेट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी समेत कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और दो निजी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही कौशल और एक निजी व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़ें यूपी में पंकज चौधरी की विधिवत घोषणा आज, सत्ता और संगठन एक हाथ में न देने में केन्द्रीय नेतृत्व हुआ सफल, स्वतंत्र देव को लगा बड़ा झटका

बताया गया है कि हादसे के समय बागपत पुलिस की टीम मेरठ में एक मामले की जांच कर वापस लौट रही थी। मृतक हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी बागपत जनपद की डोला चौकी पर तैनात थे और हादसे का शिकार हुई कार उन्हीं की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी घटना उन्नाव जिले से सामने आई, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया।

और पढ़ें सहकारिता पर अब गिने-चुने परिवारों का वर्चस्व नहीं,जिला सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा में बोले सोमेंद्र तोमर

टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही गाड़ी से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे फॉर्च्यूनर डिवाइडर में फंस गई। हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किमी संख्या-241 के पास हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर यूपीडा और पुलिस की टीमें पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे एक राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और पेशे से नमक के व्यापारी थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें वर्ष 2025 में सोशल मीडिया पर काफी अधिक viral हुए भारत के 5 सितारे, मिलिए भारत के इन असली नायको से....

लेखक के बारे में

नवीनतम

फतेहाबाद : क्रिप्टो करंसी निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,महिला सहित दो गिरफ्तार

फतेहाबाद। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जिला पुलिस की आर्थिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद : क्रिप्टो करंसी निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,महिला सहित दो गिरफ्तार

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

गुरुग्राम। मंगलवार की सुबह बार गुर्जर क्रशर जोन प्लास्टिक कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

अयोध्या)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन