एडीएम की गाड़ी में बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ा
मेरठ। जिले के थाना कंकरखेड़ा अंतगर्त खिर्वा रोड पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार ने एडीएम की पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस […]
मेरठ। जिले के थाना कंकरखेड़ा अंतगर्त खिर्वा रोड पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार ने एडीएम की पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक चालक को पकड़कर थाने ले आई।
एडीएम की पत्नी को आई चोट
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की हाईवे स्थित एक कॉलोनी में एडीएम अपने परिवार के साथ रहते हैं। एडीएम की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। शुक्रवार सुबह एडीएम की पत्नी गाड़ी से अपने बेटे को चिकित्सक के पास ले कर जा रही थी। गाड़ी चालक चला रहा था। आरोप है खिर्वा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एडीएम की पत्नी का सिर अगली सीट पर जा लगा। जिससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई। गाड़ी साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।
बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस
वहीं बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद बाइक सवार और गाड़ी चालक के बीच जमकर बहस हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक सवार को पकड़कर थाने में आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां