मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे बुजुर्ग पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। गोली लगने से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर हालात नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि जमीन विवाद के चलते बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। मेवगढ़ी निवासी बुजुर्ग इलयास, जो हाल ही में हत्या के मामले से जेल से छूटकर आए थे, नमाज़ पढ़कर मस्जिद से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मस्जिद से बाहर निकले, बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हेलमेट और नकाब लगाए बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
इलयास को हाथ और सीने में गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलयास का जमीन को लेकर तौहीद नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में बबलू और इरशाद नामक दो आरोपियों पर हमला करने का शक जताया गया है।