मेरठ के सत्यकाम स्कूल के पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार, 3 करोड़ के गबन का आरोप; थाने पर समर्थकों का हंगामा

मेरठ: जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व डायरेक्टर और पूर्व ट्रस्टी अनुज शर्मा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अनुज शर्मा पर स्कूल ट्रस्ट के 3 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के गबन का आरोप है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की थाने पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अमित शर्मा (निवासी आगरा) द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर की गई है। तहरीर में पूर्व डायरेक्टर अनुज शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलीभगत कर ट्रस्ट के करोड़ों रुपये के फंड का दुरुपयोग किया।

होली पर शाम 5 बजे से चलेंगी नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं ये भी पढ़ें  होली पर शाम 5 बजे से चलेंगी नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं

फर्जी बैंक खाते के जरिए हेराफेरी: पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्व डायरेक्टर अनुज शर्मा ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर यूनिवर्सिटी रोड स्थित इंडियन बैंक में ट्रस्ट के नाम से एक समानांतर बैंक खाता खुलवाया था। स्कूल की फीस का पैसा इसी खाते में जमा कराया जाता था, जहाँ से बड़ी धनराशि का गबन किया गया। शिकायत के अनुसार, जब ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने इस अनियमितता का विरोध किया, तो उन्हें बाउंसरों और असामाजिक तत्वों के माध्यम से स्कूल परिसर से बाहर निकलवा दिया गया।

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म ये भी पढ़ें  होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

प्रधानाचार्य की बर्खास्तगी और ट्रस्ट डीड का विवाद: गबन प्रकरण उजागर होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी थीं। इस संबंध में नोटिस स्कूल के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया था। जांच के दौरान ट्रस्ट डीड को लेकर भी गंभीर विवाद सामने आया है। एक पक्ष 2010 और 2013 की मूल डीड को सही बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष 2025 में पंजीकृत नई डीड को फर्जी करार दे रहा है।

होली से पहले एहतियात, अलीगढ़ में रंगरेजान मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया, सौहार्द बनाए रखने की पहल ये भी पढ़ें  होली से पहले एहतियात, अलीगढ़ में रंगरेजान मस्जिद को त्रिपाल से ढका गया, सौहार्द बनाए रखने की पहल

फिलहाल, पुलिस अनुज शर्मा को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर गबन के इस बड़े प्रकरण का जल्द ही पूर्ण खुलासा किया जाएगा। शिक्षा जगत में इस गिरफ्तारी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को अनुज शर्मा की गिरफ्तारी के बाद लोहियानगर थाने पर जुटे उनके समर्थकों और परिजनों का कहना है कि यह पूरा मामला ट्रस्ट के आपसी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई का है। समर्थकों का दावा है कि गबन के आरोप निराधार हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनके अनुसार, ट्रस्ट डीड को लेकर चल रहा विवाद अभी न्यायालय के विचाराधीन है, ऐसे में पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई राजनीति से प्रेरित हो सकती है। फिलहाल, अनुज शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक कानूनी बयान आना बाकी है।

Views: 246

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी (IV County) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

मुंबई: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों पर भी देखने को मिल रहा...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

लखनऊ। फाल्गुन की पूर्णिमा के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश रंगों, गुलाल, लोकगीतों और सांस्कृतिक उत्साह में सराबोर हो उठा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम