बजट 2026 में हस्तिनापुर को मिली नई पहचान, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा ऐतिहासिक स्थल
मेरठ। बजट 2026 में देश के 15 पुरातात्विक स्थलों का केंद्र सरकार ने चयन किया है। इन सभी पुरातात्विक स्थलों का विकास होगा। इन 15 पुरातात्विक स्थलों में मेरठ का ऐतिहासिक हस्तिनापुर भी है। बजट 2026 में जिस तरह की घोषणा की गई है। अगर उसके मुताबिक काम हुआ तो हस्तिनापुर को एक नई पहचान मिलेगी।
बजट 2026 में हस्तिनापुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर पहुंचाए जाने की घोषणा की गई है। हस्तिनापुर के उत्खनन स्थलों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों और शोधार्थियों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर्स की स्थापना का प्रस्ताव बजट में शामिल किया है। इसको सरकार की दूरदर्शी पहल माना जा रहा है।
महाभारत काल में पांडवों और कौरवों के इतिहास से जुड़ा विख्यात हस्तिनापुर अपने अतीत के लिए जाना जाता है। बजट 2026 में की गई घोषणा से न केवल हस्तिनापुर की बहुमूल्य धरोहरों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे। उत्खनन स्थलों को सार्वजनिक रूप से सुलभ कराने से आम नागरिक भारतीय सभ्यता की जड़ों को और गहराई से समझ सकेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां