मेरठः कांग्रेस ने यूपी में BJP सरकार के खिलाफ 100 दिन का जनआंदोलन घोषित किया
मेरठ। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी और मनरेगा योजना खत्म करने के आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में 100 दिन के जनआंदोलन का ऐलान किया। आगामी चुनावों से पहले भाजपा सरकार पर लोकतंत्र से छेड़छाड़ और गरीब-किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेशभर में 100 दिन के जनआंदोलन का ऐलान किया है। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ल ने की।
अखिलेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा मनरेगा को खत्म करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए।अखिलेश शुक्ल ने बताया कि संविधान की रक्षा के लिए आगामी 100 दिनों में प्रदेशभर में 30 से अधिक ‘संविधान संवाद महापंचायतें’ आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत 24 जनवरी 2026 को सीतापुर से होगी। इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर सहित अन्य जिलों में बड़े कार्यक्रम होंगे। Also Read प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से नाम काटने का खेल खेला जा रहा है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ सांसदों, विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की मॉनिटरिंग कमेटियां बनाई हैं। गलत तरीके से हटाए गए नामों को फॉर्म-6 के जरिए दोबारा जोड़ने का अभियान चलेगा।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी।
