मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने औघड़ नाथ मंदिर का भ्रमण कर महाशिवरात्रि पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत औघड़ नाथ मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
टिप्पणियां