मेरठ: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत ITMS परियोजना पर एनसीआरटीसी ने स्टेकहोल्डर मीटिंग आयोजित की

मेरठ। एनसीआरटीसी ने कॉर्पोरेट ऑफिस में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना के लिए एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन किया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने इस मीटिंग को संबोधित किया और परियोजना के विज़न, कार्यान्वयन के तरीके और कुशल, पारदर्शी एवं यात्री-केंद्रित शहरी मोबिलिटी को सक्षम बनाने में टेक्नोलॉजी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी (PIA) के रूप में नॉमिनेट किया है। इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) परियोजना, पीएम-ई-बस सेवा योजना का एक केंद्रीय तकनीकी स्तंभ है, जिसे पूरे भारत देश में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए एक एकीकृत डिजिटल बैकबोन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


इस परियोजना में एक व्यापक आईटीएमएस (ITMS)  प्लेटफॉर्म के एंड-टू-एंड डेवलपमेंट और दीर्घकालिक संचालन की परिकल्पना की गई है। इसमें आईटीएमएस (ITMS) एप्लिकेशन का डेवलपमेंट, एक केंद्रीय विज़ुअलाइज़ेशन सेंटर की स्थापना, लगभग 10,000 बसों के साथ 100 से अधिक शहरों में पैन-इंडिया रोलआउट, और 10 साल के लिए सिस्टम का संचालन और रखरखाव शामिल है।  

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल ये भी पढ़ें  बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल


एनसीआरटीसी ने भारत के प्रथम दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के कार्यान्वयन के दौरान कई, अपनी तरह के पहले तकनीकी समाधानों को विकसित और प्रयोग किया है। इनमें से कुछ तकनीकों का उपयोग देश में पहली बार, और कुछ का तो विश्व स्तर पर पहली बार किसी परियोजना में प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्यान्वयन की यात्रा में एनसीआरटीसी ने व्यापक तकनीकी विशेषज्ञता हासिल की जो इसे आईटीएमएस (ITMS) परियोजना के लिए एक उपयुक्त पार्टनर बनाता है। यह परियोजना, एनसीआरटीसी के एक ऐसे इकोसिस्टम को विकसित करने के विज़न के अनुरूप है, जो सतत एवं एकीकृत सार्वजनिक परिवहन को संभव बनाता है। इस तरह का निर्बाध मल्टी-मॉडल-इंटीग्रेशन परिवहन प्रणाली की पहुंच को कई गुना बढ़ा देता है और यात्रियों के लिए और अधिक सुलभ और कुशल यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है।

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात


मुख्य आईटीएमएस (ITMS)  मॉड्यूल में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम (AVLS), ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS), पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS), इंसिडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (IMS), यात्रियों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन (MAC), मोबाइल ऐप के साथ क्रू मैनेजमेंट सिस्टम (CrMS), और एक डेडिकेटेड वेबसाइट शामिल हैं।
इस कंसल्टेशन मीटिंग में इस इंडस्ट्री के प्रमुख भागीदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जो इस परियोजना में लोगों की गहरी रुचि और शहरों में परिवहन प्रणाली को परिवर्तित कर देने की इसकी क्षमता को दर्शाता है। इंडस्ट्री के लोगों ने इस परियोजना पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। साथ ही प्रोजेक्ट के स्कोप, सिस्टम आर्किटेक्चर और एग्जीक्यूशन फ्रेमवर्क पर विस्तार से चर्चा की, जिससे एक रचनात्मक और सहयोगात्मक संवाद हुआ।

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं