मेरठ: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लम्बित बैंक आवेदन पत्रों की समीक्षा
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत सभी बैंकों में प्रेषित स्वीकृत/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों पर समीक्षा की गई। समीक्षा में सर्वप्रथम एक्सिस बैंक में प्रेषित 36 आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र दो आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही की। जबकि 12 आवेदन पत्र निरस्त किये गये। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया गया कि एक्सिस बैंक के विरुद्ध सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कोई रूचि न लिये जाने हेतु अध्यक्ष की ओर से कार्यवाही किये जाने के लिए उच्चाधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ बडौदा में 330 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये। बैंक ऑफ बडौदा में प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष बैंक द्वारा 131 आवेदन पत्र वितरण तथा 227 ऋण आवेदन निरस्त किये गये।
बैठक में उपस्थित सभी बैंक के अधिकारियों को अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंकों में लम्बित आवेदन पत्रों पर सकारात्मक विचार करते हुए एक सप्ताह में लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीडीओ नुपूर गोयल,उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक मुकेश कुमार अजमेरा, जिला समन्वयक मीतू ढांका, एसबीआई मैनेजर राकेश कंसल, अग्रणी बैंक प्रबन्धक आरके खन्ना आदि उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां